31 मई तक ताजमहल, कुतुब मीनार समेत बंद रहेंगे सभी स्मारक, ASI ने कोरोना को देख लिया फैसला
आगरा, मई 13: कोरोना वायरस संक्रमण के बीच अगर आप ताजमहल का दीदार करना चाहते है और आगरा आ रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। दरअसल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल, कुतुब मीनार समेत सभी संरक्षित स्मारकों को 31 मई तक के लिए बंद रखने के आदेश जारी किया है। बता दें कि सभी स्मारकों को 15 मई को खुलना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Recommended Video
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की तरफ जारी हुए नए आदेश में कहा गया है कि, '15 अप्रैल 2021 के आदेश के तहत बंद किए गए केंद्र के संरक्षण वाले सभी स्मारक, स्थल और एएसआई के तहत आने वाले सभी संग्रहालय कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 31 मई 2021 या अगले आदेश तक बंद रहेंगे।' हालांकि, पहले के आदेश के मुताबिक ये स्मारक फिलहाल 15 मई तक लोगों के लिए बंद किए गए थे।
इनमें 3693 स्मारक और 50 संग्रहालय शामिल हैं। पिछले वर्ष भी एएसआई की देखरेख वाले सभी स्मारक कोविड-19 महामारी के कारण 17 मार्च को 188 दिन के लिए बंद कर दिए गए थे। उसके बाद तमाम शर्तों के साथ स्मारकों को खोला गया था। तब टिकटों की ऑनलाइन बिक्री भी व्यवस्था की गई थी। कुछ महीने ही सैलानियों का ठीक तरह से आना हो पाया। उसके बाद 15 अप्रैल को फिर से दूसरी लहर आने पर ताजमहल को 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया था।
ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। ताज महल बनाने में 10 साल का वक्त लगा था। सफेद संगमरमर से बना ताज महल 350 साल से ज्यादा वक्त से यमुना के किनारे लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल के दीदार को दुनियाभर से लोग उत्तर प्रदेश के आगरा आते हैं। दुनियाभर में करोड़ों लोग ताजमहल के दीवाने हैं।
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications