आगरा न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

Agra :3 लड़कियों के बाद महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म,बेटे की चाह में ऑटो ड्राइवर बना 7 बच्चोंं का बाप

Google Oneindia News

आगरा, 28 जून: बेटियां चांद पर पहुंच गईं। पढ़ाई से लेकर व्यापार और राजनीति तक में शीर्ष पर हैं। आज हर क्षेत्र में बेटियां अपना परचम लहरा रही हैं। इसके बावजूद आज भी कुछ लोग बेटे की चाह के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले है। ऑटो चलाने वाले एक शख्स के तीन बेटियां थीं, लेकिन उसे बेटा चाहिए था। बेटे की ख्वाहिश तो पूरी हो गई, लेकिन ऑटो ड्राइवर इस चक्कर में सात बच्चों का बाप बन गया। उसकी पत्नी ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। इनमें एक लड़का और 3 लड़कियां हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है।

महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म

महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म

आगरा के थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर की रहने वाली मनोज कुमार की पत्नी खुशबू को कुछ दिन पहले आगरा ट्रांस यमुना कॉलोनी रामबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। महिला ने 3 लड़कियों और 1 लड़के को जन्म दिया है। यह डिलीवरी आसान नहीं थी। डॉक्टर ने बताया कि प्रीमेच्योर डिलीवरी होने की वजह से बच्चों का पूर्ण विकास नहीं हुआ। ऐसे में इनको नवजात सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

ऑटो ड्राइवर हैं पिता, पहले से हैं तीन बेटियां

ऑटो ड्राइवर हैं पिता, पहले से हैं तीन बेटियां

बच्चों के पिता मनोज कुमार ऑटो ड्राइवर हैं। मनोज ने बताया कि पत्नी के प्रसव पीड़ा होने पर यमुनापार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां अल्ट्रासाउंड कराने पर डॉक्टर ने गर्भ में चार बच्चे बताए थे। मनोज के पहले से तीन बच्चे हैं और तीनों बेटियां हैं।

अस्पताल के डायरेक्टर ने कहा - मैं करूंगा आर्थिक सहायता

अस्पताल के डायरेक्टर ने कहा - मैं करूंगा आर्थिक सहायता

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के डायरेक्टर महेश चौधरी ने बताया कि उन्हें हॉस्पिटल का संचालन करते हुए 10 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक ऐसा चमत्कार नहीं देखा। उन्होंने कहा कि वह इन बच्चों की देखभाल खुद करेंगे। अगर परिवार को किसी आर्थिक सहायता की जरूरत होगी, तो वह भी करेंगे। साथ ही, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का इंतजाम भी किया जाएगा।

सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ दिल्ली में रेप का केस दर्ज, दलित महिला से दुष्कर्म का आरोप : सूत्र

Comments
English summary
agra women give birth of 4 children auto driver became father of 7
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X