ससुर की पिस्टल के साथ फोटो खिंचवा रही थी बहू, लॉक खुला और सीने के पार हुई गोली
आगरा। यूपी के आगरा में पिस्टल के संग फोटो खिंचवाने के दौरान बंदूक से निकली गोली बहू के सीने के आर पार हो गई। गंभीर हालात में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की पूरी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

बहू के पास पिस्टल रखवाकर गया था ससुर
मामला थाना सदर के दुर्गानगर का है। यहां रहने वाले फौजी विशम्भर की बहू जाह्नवी घर पर नन्द और भतीजे के साथ थी। जाह्नवी का पति शक्तीवीर एमबीए कर रहा है और उसके लिए वो दिल्ली में कोचिंग कर रहा है। दो दिन पहले विशम्भर बेटे से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे थे, तो उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल को बहू के पास रखवा दिया था।

फोटो खिंचवाने के चक्कर में खुला लॉक, चल गई गोली
सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाली जाह्नवी के लिए यह सुनहरा मौका था। जब सास घर के बच्चों को लेकर घर के ऊपर के पोर्शन में नहाने गई तो जाह्नवी ने पिस्टल निकाल ली और अपनी ननद डॉली से उसकी पिस्टल के संग फोटो खींचने को कहा। खेल-खेल में जाह्नवी से पिस्टल का लॉक खुल गया और जब तक डॉली उसकी फोटो खींचती उससे पहले ही अचानक पिस्टल से गोली चल गई।

सीने के पार हुई गोली, हालत गंभीर
गोली लगते ही वहां चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोली की सूचना पर सीओ सदर विकास जायसवाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पड़ोस की महिला के पास से पिस्टल बरामद हो गई है, लेकिन उसमे एक मैगजीन कम होना घटना को संदिग्ध बना रहा है। फिलहाल, सीओ सदर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications