VIDEO: शादी समारोह के बीच Agra में दूल्हे को गोद में उठाकर भागे लोग, जानिए आखिर वहां हुआ क्या?
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान मंडप से दूल्हे को गोद में उठाकर भागते हुए लोगों वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, शादी समारोह के दौरान डीजे पर 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में...' गाने पर डांस चल रहा था। डांस करने के दौरान घराती और बाराती आमने सामने आ गए और बवाल मच गया। इस कदर बवाल मचा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस विवाद को देख दूल्हा भी वहां पहुंच गया।
दूल्हे के वहां आते ही अन्य बरातियों ने उसे सुरक्षा देने के लिए गोद में उठा लिया और वहां से सुरक्षित स्थान की ओर भाग खड़े हुए। वहां किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह मामला आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के एक मैरिज होम का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन का परिवार शाहगंज का रहने वाला है, जबकि दूल्हा जगदीशपुरा क्षेत्र का बताया गया है। बुधवार 3 मई को मैरिज होम में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब अचानक वर और वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई।
ऐसा बताया जा रहा है कि डीजे पर 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में...' डांस और फोटो खिंचवाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी जो मारपीट में बदल गई। मारपीट और झगड़ा होते देख दूल्हा बीच में आ गया। ये देख बरातियों के होश उड़ गए कि कहीं इस झगड़े में दूल्हे को चोट न लग जाए।
इसलिए बरातियों ने घेरा बनाया और दूल्हे को गोद में लेकर सुरक्षित स्थान की और दोड़ गए। ये लोग झगड़ा करते हुए मैरिज होम से बाहर निकल सड़क पर आ गए। मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया।
यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस थाने तक अभी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। हालांकि, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications