Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Agra : दो दोस्तों का अनोखा स्टार्टअप, लोगों को खूब पसंद आ रहा 'पनौती चाय वाला'

दरअसल, कई साल धक्के खाने के बाद ट्रांस यमुना कॉलोनी में अपना एक स्टार्टअप खोला है, जिसे उन्होंने "पनौती चाय वाला" नाम दिया है।

agra uttar pradesh news panauti chae wala amazing startup tea shop goes viral

भारत युवाओं का देश है। यहां की 70% आबादी युवा है। युवा में जोश होता है, उत्साह होता है। किसी काम को करने का जुनून होता है। उतर प्रदेश के आगरा के दो दोस्तों ने अपने एक नए स्टार्टअप से ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है जिसे देख हर कोई उनकी प्रशंसा करता नजर आ रहा है। दरअसल, कई साल धक्के खाने के बाद ट्रांस यमुना कॉलोनी में अपना एक स्टार्टअप खोला है, जिसे उन्होंने "पनौती चाय वाला" नाम दिया है। सुनने में यह नाम बड़ा अजीब लगता है क्योंकि पनौती निश्चित रूप से एक सकारात्मक शब्द नहीं है। यह शब्द जिस व्यक्ति के आगे जुड़ जाता है, न तो उसका कोई काम बनता है और ना ही लोग उससे दोस्ती रखना चाहते हैं। लेकिन इस नाम की वजह से ही आज उसका स्टार्टअप चल पड़ा है। आज यह दोनों दोस्त कुछ ही समय पहले शुरू किए गए स्टार्टअप से अच्छी कमाई कर रहे हैं।

कई स्टार्टअप में मिल चुकी है असफलता

कई स्टार्टअप में मिल चुकी है असफलता

ताजनगरी की ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस टू के रहने वाले रोहित शर्मा और अभिषेक राठौर ने 2018 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद अभिषेक आईआईटी की कोचिंग करने के लिए कोटा चला गया और रोमिल आर्मी में भर्ती होने के लिए तैयारी करने लगा। लेकिन दोनों ही दोस्तों को कहीं भी सफलता प्राप्त नहीं हुई, जिसके बाद अभिषेक आगरा वापस आ गया और रोहित के साथ कुछ नया प्लान करने में जुट गया।
इसके बाद रोमिल और अभिषेक ने मिलकर 2020 में थ्री टू वन नाम से एक यूट्यूब चैनल बनाया जिसमें उन्होंने कई वीडियो अपलोड किए लेकिन इस युटुब चैनल से भी दोनों को सफलता प्राप्त नहीं हुई। जिससे दोनों दोस्त काफी हताश हो गए।
लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार मानने की वजाए उन्होंने फिर से एक ऐप बनवाना शुरू किया। जिसमें लोगों को कोई भी वीडियो देखने पर उसके लिए स्टार रेटिंग दी जा सकेगी। हालांकि अभी तक इस ऐप पर काम चल रहा है यह पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है।

दोस्तों ने हसी मजाक में कहना शुरू किया 'पनौती'

दोस्तों ने हसी मजाक में कहना शुरू किया 'पनौती'

रोमिल शर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि जब वह किसी कार्य में सफल नहीं हुए तो उनके दोस्त, रिश्तेदार और घरवाले उन्हें कुछ नया करने के लिए मना करने लगे और कहने लगे कि तुम सरकारी नौकरी की तैयारी करना शुरू कर दो या कोई प्राइवेट जॉब कर लो। वहीं कई लोगों ने इन दोनों दोस्तों से हसी मजाक में पनौती तक कहना शुरू कर दिया। लोगों को कहना था कि यह दोनों जो भी काम करते हैं वह फेल हो जाता है क्योंकि यह दोनों पनौती हैं। ऐसे में रोमिल और अभिषेक को कई लोगों से यह पनौती नाम मिलने लगा। जिसके बाद दोनों दोस्तों ने इस नाम को ही अपनी हिम्मत बनाया और ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस वन के सी ब्लॉक में पनौती चायवाला के नाम से फिर से एक स्टार्टअप शुरू कर दिया।

चाय की दुकान खोलने पर सहमत नहीं थे घरवाले

चाय की दुकान खोलने पर सहमत नहीं थे घरवाले

अभिषेक ने बताया कि दुकान खोलने से पहले उन्होंने आसपास की कई दुकानों पर जाकर चाय का स्वाद लिया और आसपास अध्ययन किया, कि कहीं ऐसी कोई चाय की दुकान पहले से मौजूद तो नहीं है। जब उन्होंने पूरा अध्ययन कर लिया तो घरवालों को इसके बारे में बताया, लेकिन घरवालों ने बच्चों से मना किया कि अब तुम इतनी पढ़ाई कर चाय की दुकान खोलोगे तो समाज में हमारी इज्जत नहीं रहेगी। लेकिन अभिषेक और रोमिल के इरादे पक्के थे। उन्होंने किसी की एक न सुनते हुए 25 नवंबर को ट्रांस यमुना में पनौती चायवाला के नाम से अपना स्टार्टअप शुरू कर दिया।
रोमिल ने बताया कि 25 दिसंबर को हमने अपने स्टार्टअप की शुरुआत की थी और उसके बाद से ही हमें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हमारी दुकान पर मिलने वाली अलग-अलग नाम की चाय युवाओं की पसंद बन रही हैं। ग्राहकों का भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है सुबह और शाम को हमारे यहां अत्यधिक भीड़ रहती है।

"कुछ और बनाना ही नहीं आता था"

दरअसल इन दोनों दोस्तों द्वारा इस दुकान का नाम 'पनौती चाय वाला' रखने के पीछे की कहानी जितनी दिलचस्प है उतना ही दिलचस्प इनकी चाय की ही दूकान क्यों खोली, इसके पीछे की कारण भी है। अभिषेक से जब हमने पूछा कि आपने चाय की ही दुकान क्यों खोली तो उसने बताया कि और अन्य सामान बनाना हमें नहीं आता, कोई भी फास्ट फूड हम नहीं बना सकते ऐसे में हमें एक मजदूर को रखना पड़ता जो यह सब बना सके और मजदूर कभी भी काम छोड़कर जा सकता था. ऐसे में अगर वह बीच में ही चला जाता तो हमारा काम खराब हो सकता था।
इसीलिए हमने चाय की दुकान खोली, क्योंकि हम इससे पहले कई बार चाय बनाने की कोशिश भी कर चुके हैं। जब हमने पूरी तरह से अपने घर पर चाय बनाना सीख लिया उसके बाद यह पनौती चाय सेंटर खोला और अब हम किसी पर भी निर्भर नहीं हैं। खुद ही चाय बना कर ग्राहकों को देते हैं।

'सरकारी नौकरी चाय', 'सोशल मीडिया चाय', 'बेरोजगार चाय', 'रिलेशनशिप गोल चाय'

'सरकारी नौकरी चाय', 'सोशल मीडिया चाय', 'बेरोजगार चाय', 'रिलेशनशिप गोल चाय'

आपको बता दें रोमिल और अभिषेक के स्टार्टअप पनौती चायवाला पर चाय की अलग-अलग किस्म ग्राहकों को दी जाती हैं जिनके कुछ अलग तरीके के नाम भी हैं। इन्हें सरकारी नौकरी चाय, सोशल मीडिया चाय, बेरोजगार चाय और रिलेशनशिप गोल चाय नाम दिया गया है। रोहित ने बताया कि इस तरह के नाम हमने इसलिए दिए हैं क्योंकि इन नामों से युवा प्रभावित होते हैं। आजकल युवा सरकारी नौकरी के लिए संघर्ष करते हैं, बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, सोशल मीडिया से कनेक्ट रहते हैं और रिलेशनशिप में रहना पसंद करते हैं, इसीलिए उन्हें इस तरह के नामों की चाय भी काफी पसंद आ रही है।

बोर्ड पर लिखे हैं अनोखे स्लोगन

बोर्ड पर लिखे हैं अनोखे स्लोगन

पनौती चायवाला पर आने वाले ग्राहकों से जब हमने बात की तो उनका कहना था कि यहां की चाय काफी अच्छी है। साथ ही दुकान के बाहर एक बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है कि अगर आपकी जिंदगी में पनौती लगी है तो हमारे यहां चाय पीजिए और अपनी पनौती को दूर करिए। इसी तरह की कई टैगलाइन दुकान के बाहर बोर्ड पर लिखी हुई हैं। जैसे "भगवान को अपना हर दुख सुनाएं, फिर भी भगवान आपकी सुन ना पाए, तो पियो एक पनौती चाय', 'लेडीज को मेकअप बहुत भाए, तैयार होने में टाइम लगाए, तो हो जाए एक पनौती चाय', 'रोज डॉक्टर की जेब गर्म करके आए, फिर भी ठीक ना हो पाए, तो पियो एक पनौती चाय।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+