आगरा: दो युवतियों ने महिला को सड़क पर गिराकर चप्पल और डंडों से पीटा, लोग बनाते रहे वीडियो
आगरा: दो युवतियों ने महिला को सड़क पर गिराकर चप्पल और डंडों से पीटा, लोग बनाते रहे वीडियो
आगरा, 20 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से है, यहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक महिला को दो युवतियां बीच सड़क पर बुरी तरह से चप्पल और डंडे से पीट रही हैं। बता दें कि वीडियो में दो पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं मौके पर खड़े पुलिसकर्मी और लोग तमाशबीन बने रहे। मगर, किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। हालांकि, इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रामबाग चौराहे की है ये घटना
ये मामला आगरा जिले के एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग चौराहे का है। यहां फ्लाई ओवर के नीचे 19 अगस्त की सुबह 10 बेज एक महिला को दो युवतियां पीट रही थी। वायरल वीडियो में महिला को रोड पर गिराकर एक युवती उसके ऊपर बैठी हुई दिखाई दे रही है। साथ ही उसे चप्पलों से पीट रही है। वहीं, दूसरी युवती भी महिला को मारने लगती है। इन युवतियों के साथ एक महिला भी है, वो डंडे से महिला को पीटती है।
लोग बनाते रहे वीडियो
महिलाओं के बीच लड़ाई होते देख वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि, किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। बल्कि लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। बता दें कि वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। एक पुलिसकर्मी मोबाइल पर बात करता दिख रहा है। तो वहीं, दूसरे पुलिसकर्मी ने बीच में आकर महिला को बचाने की कोशिश की। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ, युवती ने उसे चप्पलों से पीटना बंद नहीं किया।
लेनदेन का बताया जा रहा है विवाद
हालांकि, काफी देर मारपीट के बाद लोगों ने महिला को अलग किया। जिसके बाद पुलिस दोनों युवतियों और मारपीट का शिकार हुई महिला को थाने ले आई। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि महिलाओं के बीच लेनदेन का विवाद है। पीटने वाली महिला का नाम संगीता और पिटाई करने वाली युवतियों के नाम बेबी और ममता है।












Click it and Unblock the Notifications