Agra:आवारा कुत्तों का आतंक जारी! 5 साल की मासूम बच्ची को नोंचकर मार डाला, चचेरी बहन की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से दिल दहला देनी वाली घटना सामने आ रही हैं। जहां तड़के सुबह 8 बजे एक 5 साल की मासूम बच्ची को कुत्तों ने नोंच नोंचकर मार डाला। यहीं नहीं, इन खूंखार कुत्तों ने वहां मौजूद दूसरी बच्ची के ऊपर भी हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। यह हादसा तब हुआ जब दोनों बहनें खेल रही थी और अचानक कुत्तों के झुंड़ ने उनपर हमला बोल दिया ।
बच्चियों ने बचने की काफी कोशिश की
दरअसल पूरा मामला आगरा के डौकी क्षेत्र के गांव कुई कुमरगढ़ का है। गांव कुई में कुमरगढ़ निवासी सुग्रीव की पांच साल की बच्ची कंचन अपनी चचेरी बहन रश्मि (8) के साथ घर के पीछे किन्नू बाग में खेल रही थी। तभी वहां पर अचानक 7-8 आवारा कुत्ते आ गए और उनपर हमला कर दिया । दोनों बच्चियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उन्हें चारों तरफ घेरकर काटना शुरू कर दिया। कुत्तें उन्हें बाग से 150 मीटर दूर घसीटकर खेत के किनारे ले गए। दोनों में से एक बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी बच्ची का शोर सुनकर आस-पास के लोग दौड़ आए ।

गहरे घाव की वजह से गई जान
किसी तरह से बच्चियों को कुत्तों से छुड़ाया, लेकिन तब तक बच्चियां बुरी तरह घायल हो चुकी थीं। परिजन आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने कंचन को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी बच्ची मौत से जिंदगी की जंग लड़ रही है। वहीं घटना पर डॉक्टर ने बताया कि कुत्तों ने उसकी गर्दन पर दांत गड़ाए थे। गहरे घाव की वजह से उसको बचाया नहीं जा सका। साथ ही कुत्तों ने कंचन के शरीर पर एक दर्जन से अधिक घाव किए थे।
पहली नहीं है कुत्ता काटने वाली घटना
आगरा में आवारा कुत्तों के आतंक से जान गंवाने वाली कंचन पहली बच्ची नहीं है। बीते महीने पहले भी दहतोरा में 10 साल की मासूम गुंजन पर कुत्तों ने हमला बोल दिया था। उस बच्ची के शरीर पर 26 घाव थे। 50 से ज्यादा टांके लग थे। इलाज के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी थी। इसके अलावा बाह के एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। इससे बच्चे को रेबीज हो गया था और अस्पताल में दम तोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications