आगरा: अवैध संबंधों के शक में हुई थी कांति प्रसाद की हत्या, पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 16 अक्टूबर हुई कांति प्रसाद की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। पुलिस की मानें तो कांति प्रसाद की हत्या उसके ही सगे भाई ने गला दबाकर की थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कांति प्रसाद के शव को उसके घर से करीब पचास मीटर दूर फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके सगे भाई रमेश को गिरफ्तार कर लिया है।

Agra Police Reveals Kanti Prasad Murder case and Arrest his bsf jawan

अवैध संबंधों का था शक
16 अक्टूबर को एत्मादपुर थाना पुलिस को आईओएस डिपो के पास जंगल में एक अज्ञात शव मिला था। शव की शिनाख्त कांति प्रसाद के रुप में हुई थी। एसएसपी बबलू कुमार ने इस हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का आरोपी रमेश बीएसएफ से रिटायर्ड था। नौकरी के दौरान रमेश घर पर एक लम्बे वक़्त के बाद आना जाना होता था लिहाजा रमेश को शक था कि मृतक कांति प्रसाद के उसकी पत्नी से नाजायज संबंध हैं।

गला दबाकर की हत्या
रमेश का शक एक दिन यकीन में बदल गया तो उसने अपने सगे भाई कांति प्रसाद को ठिकाने लगाने की प्लानिंग कर डाली। प्लानिंग के तहत रमेश ने पहले कांति प्रसाद को शराब पिलाई। कांति प्रसाद जब नशे में चूर हो गया और उसका खुद पर कंट्रोल नहीं रहा तो रमेश ने कपड़े से कांति प्रसाद की गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या का शक उस पर न हो इसलिए शव को घर के पास झाड़ियों में फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+