NGO की सूचना पर पुलिस ने रेड लाइट एरिया में मारा छापा, 43 गिरफ्तार

आगरा। गुड़िया एनजीओ की शिकायत पर आगरा पुलिस ने कश्मीरी बाजार स्थित सात कोठों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 21 संचालिका एवं सहयोगी महिलाएं, 11 पीड़ित महिलाएं और 11 ग्राहकों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों के पास आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। एसपी सिटी की मानें तो इनके खिलाफ शुक्रवार देर रात थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को सभी कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

Agra police raid red light area and 43 people arrested

एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि प्रयागराज की गुड़िया संस्था ने पुलिस को सूचना दी थी कि कश्मीरी बाजार में कोठों पर देह व्यापार हो रहा है। इस सूचना पर पुलिस और संस्था के सदस्यों ने चार दिन तक रेकी और पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर शुक्रवार को कोठों में गए। देह व्यापार की पुष्टि होने पर दोपहर तीन बजे सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। एक के बाद एक सात कोठों की तलाशी ली गई। यहां से 32 महिलाएं और 11 ग्राहक पकड़ लिए गए।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, संचालिका और उनकी सहयोगी महिलाओं ने थाने में हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें शांत किया। सीओ कोतवाली ने बताया कि 21 महिलाएं आरोपी हैं। इनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़ित महिलाओं को कोर्ट के आदेश पर नारी संरक्षण गृह भेजेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस की पूछताछ में पता चला कि 11 महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। वो काफी समय से कोठों पर कैद थी। इनमें आगरा, मेरठ सहित पश्चिम बंगाल की महिलाएं भी शामिल हैं। इनकी उम्र 25 से 35 साल तक है। पीड़ित महिलाओं से पुलिस घर के पते की जानकारी ले रही है। जिससे पीड़िताओं को काउंसलिंग के बाद घर पहुंचाया जा सके। इन महिलाओं के परिजनों से भी संपर्क किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+