आगरा: चोरी के शक में युवकों को थाने ले गई पुलिस, 3 दिन तक दी थर्ड डिग्री
Recommended Video

आगरा। ताजनगरी आगरा में पुलिस पर युवकों को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। आरोप है कि पुलिस युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले गई, यहां तीन दिन तब बंद रखकर उन्हें बुरी तरह पीटा गया। पीड़ितों ने अपने शरीर पर चोट के निशान भी दिखाए।

क्या है पूरा मामला
मामला आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र का है। आरोप है कि पुलिस ने कुछ युवकों को चोरी के शक में पूछताछ के लिए उठाया, लेकिन थाने लेकर जाकर उन्हें थर्ड डिग्री दी गई। बाद में कुछ पैसे का लेनदेन करके उन्हें छोड़ दिया गया।
तीन दिन तक की गई पिटाई
पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस रात में उन्हें उठाने आई और कहा किशोरी के संबंध में पूछताछ करनी है। वे लोग थाने चले गए, लेकिन उसके बाद तीन दिन तक थाने में बुरी तरह से पीटा गया। पीड़ितों के शरीर पर पिटाई के निशान भी हैं। मामले पर एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications