Agra News: कथावाचक की दाढ़ी से बाल नोचकर कोर्ट पहुंची महिला, कहा- ये उसके 'काली करतूतों' का सबूत, FIR दर्ज
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद की पुलिस ने वृंदावन के रहने वाले एक कथा वाचक को गिरफ्तार किया है। बाबा के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पीड़िता न्याय के लिए पुलिस के पास कई बार गई लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। ऐसे में एक बार बाबा की काली करतूत से तंग आकर उसने बाबा की दाढ़ी नोच ली। दाढ़ी के बाल को ही महिला ने सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया।

जिसके आधार पर कोर्ट द्वारा बाबा के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया था। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी कथावाचक बाबा मारुति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार रात में आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया।
28 नवंबर 2023 की है घटना
दरअसल, यह पूरा मामला आगरा जनपद के ट्रांस यमुना कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का आरोप है कि बाबा की शिष्या उसके घर किराए पर रहती थी। 28 नवंबर 2023 को वृंदावन के रहने वाले बाबा मारुति उर्फ आरोग्येश्वरानंद अपनी शिष्या से मिलने के लिए उसके घर पर आया था।
महिला का कहना है कि उसे दिन बाबा की शिष्या का पति शराब पीकर घर आया था ऐसे में बाबा की शिष्या ने बाबा को रात में अपने घर पर ही रोक लिया। इस दौरान रात में बाबा ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिष्या से शिकायत करने पर उसने बदनामी का डर दिखाकर चुप करा दिया।
लगातार करने लगा मनमानी
पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद अश्लील वीडियो का भय दिखाकर बाबा उसे डराया धमकाया और एक हवेली में बुलाकर उसके साथ मनमानी की। महिला द्वारा बताया गया कि उसने बाबा से वीडियो के बारे में पूछताछ किया तो बाबा ने वीडियो नहीं दिखाया।
महिला का कहना है कि बाबा की इस हरकत से वह परेशान हो गई और न्याय पाने के लिए पुलिस के पास पहुंची और शिकायत की। शिकायत करने के बाद पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में महिला कोर्ट में जाना उचित समझी।
महिला द्वारा यह भी बताया गया कि बाबा जब उसके साथ मनमानी कर रहा था, इस दौरान उसने बाबा की दाढ़ी उखाड़ ली थी। ऐसे में उसने कोर्ट के सामने बाबा की दाढ़ी सबूत के तौर पर पेश की। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications