Agra: 'गर्लफ्रेंड के इशारों पर चलता है पति, मेरे पास नहीं आता', परेशान पत्नी ने अब दर्ज कराई FIR
आगरा पुलिस स्टेशन पहुंची एक विवाहित महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के बाद उसका पति अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं छोड़ा और वो पिछले चार से उसके इशारों पर चल रहा है।

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक विवाहित महिला आगरा पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विवाहिता का कहना है कि उसके पति ने शादी के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं छोड़ा और वो पिछले चार से उसके इशारों पर चल रहा है। इतना ही नहीं, शादी के बाद से मेरा पति मुझसे दूर रहता है और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहा हैं।
विवाहित महिला रेखा बेन की मानें तो उसका पति उसकी तरफ देखता भी नहीं है। कहता था कि तू मेरे मैच की नहीं है। तेरी वजह से मेरी गर्लफ्रेंड नाराज हो जाती है। तुझे बाहर कहीं घुमाने में मुझे बहुत शर्म आती है। अब उसका पति अपनी गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। यह मामला आगरा के सदर क्षेत्र का है। रेखा बेन ने बताया कि विनोद से उसकी शादी 20 फरवरी 2018 को हुई थी। शादी के वक्त मेरे परिवार ने हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद से मैं बहुत परेशान हूं।
रेखा बेन ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि शादी के 4 साल हो गए, लेकिन उसका पति आज तक घर से बाहर कभी घुमाने नहीं ले गया। जब भी वह बाहर जाने की कहती थी तो उसका बोल देता था कि तुझे घुमाने में मुझे शर्म आती है। शादी के बाद से ही मुझसे दूरी बनाए रखी है, मेरे साथ शारीरिक संबंध तक नहीं बनाए हैं। अपनी गर्लफ्रेंड के कहने पर चलता है और कई-कई दिनों तक खाना भी नहीं खाता। पीड़िता रेखा बेन ने बताया कि खर्च के लिए रुपये मांगने पर मारपीट करता। पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। ससुराली भी उसका ही साथ देते।
रेखा बेन की मानें तो उसका पति शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। पति धमकी देता है कि मैं विदेश में जाकर अपने गर्लफेंड से दूसरी शादी कर लूंगा। तू मेरा कुछ नहीं कर पाएगी। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दहेज उत्पीड़त, मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications