Agra News: पति रोज खाने के लिए नहीं लाता था मोमोज तो पत्नी चली गई मायके, पुलिस से भी की शिकायत, ऐसे निकला हल

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में मोमोज को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई की मोमोज ना लाने के चलते पत्नी ने पति को तलाक देने के लिए पुलिस से शिकायत कर दी। इतना ही नहीं नाराज पत्नी अपने मायके चली आई।

यह मामला जब परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो पति-पत्नी दोनों को बुलाया गया। पत्नी द्वारा परिवार परामर्श केंद्र में जो बात बताई गई उसे सुनकर वहां मौजूद पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। हालांकि बाद में किसी तरह पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया।

agra-news-when-husband-did-not-bring-momos-wife-went-to-her-maternal-home

यह पूरा मामला पिनाहट इलाके का है। बताया जा रहा है कि मालपुरा थाने क्षेत्र के रहने वाले एक युवती की शादी पिनाहट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ आठ माह पहले हुई थी।

पत्नी का कहना है कि शादी से पहले ही उसने अपने पति को बताया था कि उसे मोमोज काफी पसंद है और प्रतिदिन उसे मोमोज खाने के लिए मिलना चाहिए। महिला का पति काम करने के बाद वापस लौटते समय प्रतिदिन मोमोज खाने के लिए लेकर आता था।

लेकिन इधर कुछ दिनों से पति ने मोमोस लाना बंद कर दिया। इस बात से पत्नी काफी नाराज हो गई। पत्नी ने बताया कि मोमोज मांगने पर पति नहीं लाता था। इसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई।

पत्नी द्वारा मोमोज ना लाने का आरोप लगाया गया जबकि पति का कहना था कि वह अपने काम से खाली होने के बाद देर से घर आता है। देर से घर आने के चलते मोमोज की दुकान बंद हो जाती है जिसके चलते वह मोमोज नहीं ला पाता है।

पति पत्नी दोनों की बात सुनने के बाद परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनों को समझाया गया। बाद में पति ने स्वीकार किया कि वह अब रोजाना मोमोज लेकर आएगा। इस बात पर पति-पत्नी के बीच सुलह हुआ और दोनों अपने घर वापस लौट गए। मोमोज को पसंद करने वाली पत्नी को लेकर इलाके के लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+