आगरा: पति के सामने पत्नी से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर रुपए और गहने भी लूटे
आगरा: पति के सामने पत्नी से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर रुपए और गहने भी लूटे
आगरा। खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से है। यहां एत्मादपुर थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने बाइक से मायके जा रहे दंपति का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि तीनों आरोपी उन्हें जंगल में ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की और महिला के साथ तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से रेप किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने दोनों के आपत्तिजनक तस्वीरें खींची और वीडियो भी बना लिया। पुलिस को सूचित करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपियों ने जेवरात और 10000 रुपए भी लूट लिए। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हंड़कंप मच गया।

ये मामला आगरा जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, पीड़िता का मायका एत्माद्दौला क्षेत्र में है, जबकि ससुराल एत्मादपुर में है। वह अल्पसंख्यक समुदाय की हैं। पीड़ित दंपति ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि सोमवार (29 मार्च) शाम को छह बजे वह अपने पति के साथ बाइक पर मायके जा रही थी। तभी झरना नाले के पास बुलट बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और जबरन जंगल मे खींच ले गए। जंगल में उन्हें मारपीट कर जबरन कपड़े उतरवाए और आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने के साथ वीडियो बना ली।
इसके बाद युवकों ने पति को बंधक बना लिया और तीनों ने महिला से गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद युवकों ने तलाशी लेकर जेब मे रखे दस हजार रुपए, महिला के कान के कुंडल और पेंडल लूट लिए और शिकायत पर जान से मार देने और फोटो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गए। विवाहिता ने दो आरोपियों की पहचान शाहदरा निवासी गौरी राजपूत और मोनू के रूप में की। तीसरे को वह पहचानती नहीं है।
Recommended Video
विवाहिता ने बताया कि घटना के बाद वह अपने घर पहुंची। वहां पहुंचकर उसने 112 नंबर पर सूचना दी थी। पुलिस आई थी। उसने पूरा घटनाक्रम बताया। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता को मेडिकल के लिए भेजा है। सीओ अर्चना सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जो तहरीर मिली उस पर तत्काल मुकदमा लिखा गया। गैंगरेप और लूट की धारा लगाई गई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ साक्ष्य संकलित भी कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications