Agra: 1.37 करोड़ रुपए लेकर फरार हुआ प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी, तलाश में जुटी पुलिस टीम
आगरा जिले में एक प्राइवेट कंपनी का कर्माचारी बैंक में 1 करोड़ 37 लाख रुपए जमा कराने के लिए निकला था, लेकिन वो रुपए लेकर फरार हो गया।

Agra News: खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से है। यहां एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी बैंक में रुपए जमा करने तो निकला, लेकिन वो न तो बैंक पहुंचा और न ही वापस कंपनी। वह 1 करोड़ 36 लाख 93 हजार 294 रुपए लेकर फरार हो गया। कर्मचारी के फरार होने की जानकारी जैसे ही कंपनी को मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कंपनी के ब्रांच मैनेजर शिशुपाल यादव ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है और फरार कर्मचारी विवेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
फरार कर्मचारी विवेक, ब्रिक्स इंडिया कम्पनी में कर्मचारी था। ब्रिक्स इंडिया कम्पनी में कैश डिलिवरी का काम किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा के सुल्तानपुरा क्षेत्र का रहने वाला विवेक लगभग चार साल से इस कंपनी में कार्यरत है। विवेक के द्वारा ही बैंक से कैश लाने व ले जाने का काम किया जाता था। 27 दिसंबर की शाम को कंपनी ने विवेक को 1 करोड़ 36 लाख 93 हजार 294 रुपए बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने के लिए भेजा था। विवेक के साथ में चार सुरक्षाकर्मी भी थे।
पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि सुरक्षाकर्मियों ने कैश कंपनी के कर्मचारी विवेक के सुपुर्द कर दिया और विवेक को बैंक में छोड़कर वापस कंपनी के कार्यलय आ गए। देर शाम तक विवेक वापस कंपनी में नहीं पहुंचा तो अधिकारियों ने विवेक को फोन किया। लेकिन विवेका फोन स्विच ऑफ जा रहा था, जिसके बाद कम्पनी के मैनेजर शिशुपाल ने बैंक में जानकारी की। बैंक में जानकारी करने पर पता चला कि आज कोई कैश जमा नहीं किया गया है।
सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि विवेक सारा कैश बैग में रखकर बैंक से निकल गया। सीसीटीवी फुटेज से इस बात का खुलासा होने के बाद ब्रांच मैनेजर ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद विवेक खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया, इस पूरे मामले में करीब 10 टीमों को लगाया गया है। सर्विलांस टीम की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications