Agra News: पति शराब पीता है तो पत्नी के लिए लाएगा शाही पनीर, काउंसलर ने ऐसे सुलझाया दंपती का विवाद

Husband and Wife News Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक पत्नी अपने शराबी पति को छोड़कर मायके चली गई। पति ने कई बार उसे वापस लाने की कोशिश की लेकिन पत्नी आने को तैयार नहीं हुई। बाद में पति ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।

परिवार परामर्श केंद्र द्वारा नोटिस जारी करते हुए पत्नी और पति को बुलाया गया। उसके बाद पत्नी ने बताया कि उसका पति शराब पीता है। घर में खाने के लिए कुछ नहीं रहता है ऐसे में वह अपने पति के साथ नहीं जा सकती है।

agra-news-if-the-husband-drinks-alcohol-then-the-wife-will-feed-him-shahi-paneer

परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसलर ने पति-पत्नी को काफी देर तक समझाया। उसके बाद पत्नी ने कहा कि यदि शराब पीकर पति घर पर आएगा तो घर में शाही पनीर, मटर पनीर और कोरमा आदि भी बनाया जाएगा।

पत्नी की डिमांड को पति मान गया उसके बाद दोनों के बीच समझौता कर दिया गया। समझौता होने के बाद लिखा पड़ी करके पति-पत्नी दोनों घर चले गए। पत्नी का कहना था कि कम से कम यदि पति शराब पीकर आएगा तो बच्चे के लिए अच्छा भोजन तो बनेगा।

जरूरत से ज्यादा पाबंदी लगाता है पति
परिवार परामर्श केंद्र पर पति-पत्नी के विवाद का इसी तरह का एक दूसरा भी मामला आया। जिसमें पत्नी द्वारा पति पर आरोप लगाया गया कि उसका पति उसके ऊपर जरूरत से ज्यादा पाबंदी लगाता है।

पत्नी द्वारा आरोप लगाया गया कि वह फास्ट फूड खाती है तो उसका पति उसे फास्ट फूड खाने नहीं देता है। इस मामले में जब पति से काउंसलर द्वारा पूछताछ की गई तो उसने बताया की पत्नी का पेट दर्द करता है इसके बावजूद भी वह फास्ट फूड खाने की जिद करती है।

दोनों की बात सुनने के बाद काउंसलर द्वारा दोनों को समझाया गया। उसके बाद पत्नी ने वादा किया कि वह अब सप्ताह में केवल दो दिन फास्ट फूड खायेगी। इस तरह पति-पत्नी दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए और दोनों में समझौता कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+