आगरा: SN Medical College की नई सर्जरी बिल्डिंग में लगी आग, मरीजों को गोद में उठाकर भागे तीमारदार

आगरा: SN Medical College की नई सर्जरी बिल्डिंग में लगी आग, मरीजों को गोद में उठाकर भागे तीमारदार

आगरा, 15 मार्च: खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से है, यहां एसएन मेडिकल कॉलेज की नई सर्जरी बिल्डिंग में आग लग गई। आग की लपटों और धुएं को देखकर अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तीमारदार अपने मरीजों को गोद में उठाकर वार्ड से बाहर भागने लगे। वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज में आग लगने सूचना पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

Agra News: Fire breaks out in SN Medical College new surgery building

ये घटना आगरा जिले में स्थित सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग की है। बता दें कि एसएन मेडिकल कॉलेज की नई सर्जरी बिल्डिंग उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आठ मंजिला इमारत से वहां मौजूद लोगों ने धुआं उठते हुए देखा। धुआं उठते देख अपने मरीज को देखने हॉस्पिटल आए तीमारदारों के होश उड़ गए। तीमारदारों और कर्मचारियों ने मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। स्ट्रेचर नहीं मिला तो मरीजों को गोद में उठा लिया और इमारत से बाहर सुरक्षित स्थान की ओर आ गए।

गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और आगरा एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि सर्जिकल ब्लॉक के बेसमेंट में रखे मटेरियल में आग लगने के कारण धुंआ डक्ट के माध्यम से ऊपर के फ्लोर पर चला गया था। समय से सतर्कता अपनाते हुए सीएफओ द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है। अब स्थिति सामान्य है। हालांकि, जिलाधिकारी ने इस मामले जांच की बात कही है।

कचरे में लगी थी आग
फायर बिग्रेड की टीम ने जब सर्च किया तो पता चला कि आग बेसमेंट में पड़े कूड़े के ढेर में लगी हुई थी, जिसको बुझा दिया गया है। आठ मंजिला भवन से मरीजों को एमसीएच में शिफ्ट किया जा रहा, जिसमें पहले कोविड हॉस्पिटल बनाया गया था। मरीजों को एंबुलेंस से ले जाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एसएन मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+