Agra News: बेरहमी से पीटा, फिर नाजुक अंगों पर डाला मिर्च पाउडर, चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट करने वाले लोगों ने पहले उसे बेरहमी से पिता उसके बाद उसके नाजुक अंगों पर मिर्च पाउडर लगा दिया। मिर्च पाउडर लगाई जाने से युवक काफी देर तक तड़पता रहा।
इस मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि युवक द्वारा जो आरोप लगाया गया है अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

सब्जी मंडी से हो गया था सामान चोरी: दरअसल आगरा जनपद के गोपालपुर इलाके का रहने वाला एक 32 वर्षीय योगेश सब्जी मंडी में मजदूरी करता है। योगेश का कहना है कि तीन दिन पहले सब्जी मंडी के एक दुकानदार के यहां से कुछ सामान चोरी हो गया था।
सामान चोरी होने के बाद दुकानदार और उसके परिवार के लोग योगेश पर चोरी का आरोप लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि एक दिन दुकानदार और उसके परिवार के लोगों ने योगेश को अपने घर बुलाया। घर बुलाने के बाद लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
योगेश की मां ने पुलिस से शिकायत किया है कि दुकानदार और उसके परिवार के लोगों ने उनके बेटे योगेश की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई करने के बाद मारपीट कर रहे लोगों ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। मिर्च पाउडर डालने के बाद योगेश की हालत खराब हो गई। उसके बाद योगेश ने आगरा के अस्पताल में अपना इलाज कराया। इस मामले में पीड़ित द्वारा शमशाबाद थाने में शिकायत की गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications