Agra News: बनने चले थे डॉन, पुलिस ने पकड़कर पीटा तो पकड़ लिए कान, बोले- दोबारा नहीं होगी गलती
Agra, Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में इंस्टाग्राम पर खुद को डॉन बताते हुए एक युवती को धमकी देना दो युवकों को महंगा पड़ गया। जानकारी होने के बाद पुलिस द्वारा मामले में तत्काल रूप से एक्शन लेते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा जब उनकी पिटाई की गई तो दोनों युवकों ने अपनी गलती को स्वीकार किया। दोनों ने कान पड़कर माफी भी मांगी और कहा कि उनसे गलती हो गई है दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। फिलहाल उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस में जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

दरअसल, आगरा जनपद के एक इलाके की रहने वाली युवती द्वारा सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए अप पुलिस से शिकायत की गई थी। युवती ने यह भी शिकायत किया था कि आगरा के सदर क्षेत्र में रहने वाले हिमांशु और उसके दोस्त द्वारा चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी जा रही है।
इसके साथ ही होती नहीं इंस्टाग्राम चैट का एक वीडियो भी अटैच किया था। चैट में दो आपस में यह बात करते हुए नजर आ रहे थे कि एक लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंकना है। मैं बता दूंगा कब और किस टाइम पर देखना है और लड़की की फोटो भी भेज दूंगा।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और सर्वेलेंस टीम की मदद से पुलिस ने हिमांशु और उसके दोस्त अभिषेक को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उनकी जब पिटाई की तो दोनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।
दोनों युवकों ने कान पड़कर मांगी माफी
थोड़ी देर पहले जो युवक इंस्टाग्राम पर डॉन बन रहे थे वह पुलिस की पिटाई के बाद कान पड़कर माफी मांगने लगे। उसके बाद पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
देखें Video-
पूछताछ करने पर हिमांशु ने बताया कि वह युवती से एक तरफा प्यार करता है और केवल उसे डराने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया था। इसके लिए उसने अपने दोस्त का भी सहारा लिया। पकड़ा गया उसका दोस्त अभिषेक डीजे बजाने का काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications