Agra News: तेज धमाके से दहल उठा इलाका, चार मकान टूटे, लोग घरों से बाहर निकले तो मची चीख-पुकार

UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के शास्त्रीपुरम में एक 4 मंजिले मकान में गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 10 बजे जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहल उठे। लोग अपने कमरे से बाहर निकले तो उन्हें चीख पुकार सुनाई दी।

धमाका इतना जोरदार था कि चार मकानों की दीवारें और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं हादसे में चार लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाई।

agra-news-area-shaken-by-loud-explosion-four-houses-destroyed

यह पूरा मामला आगरा जनपद के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में स्थित काशीराम आवास का है। बताया जा रहा है कि शास्त्रीपुरम में विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए चार मंजिले भवन में दूसरे तल पर बने फ्लैट संख्या 31 में दिलीप कुमार का परिवार रहता है।

दिलीप कुमार जूता के कारखाना में काम करता है। दिलीप की फ्लाइट में उसकी पत्नी विमला देवी बच्चे विवेक, प्रियंका और नेहा तथा बड़े भाई मुकेश भी रहते हैं। बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे अचानक दिलीप की फ्लैट में तेज धमाका हुआ।

आसपास मौजूद लोग धमाके की आवाज सुनकर दहल उठे। लोग जब बाहर निकले तो उन्हें पता चला कि दिलीप के फ्लैट में ही धमाका हुआ है। धमाके के चलते खिड़की में लगा एक जंगला करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरा था।

धमाके के दौरान दिलीप अपने पुत्र विवेक के साथ किसी काम से बाहर चला गया था। वहीं फ्लैट में उसकी पत्नी विमला देवी बेटी प्रियंका और नेहा तथा भाई मुकेश मौजूद थे। मकान गिरने के चलते चारों लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया वहीं पुलिस द्वारा आशंका जताई गई की सिलेंडर विस्फोट हुआ है। हालांकि अग्निशमन के अधिकारियों द्वारा बताया गया की रसोई पूरी तरह सुरक्षित है ऐसे में सिलेंडर ब्लास्ट होने की कोई संभावना नहीं है।

अधिकारियों का कहना है कि मकान में विस्फोट कैसे हुआ था इसकी जांच की जा रही है। वहीं अस्पताल में भर्ती लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल धमाका होने के बाद फ्लैट में रहने वाले लोग काफी डरे सहमे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+