आगरा में मुगल रोड का नाम बदलकर किया गया महाराजा अग्रसेन रोड

आगरा, 26 नवंबर: ताजनगरी आगरा शहर में मुगल रोड का नाम बदलकर 'महाराजा अग्रसेन रोड' कर दिया गया है। आगरा के मेयर नवीन जैन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क के निकटवर्ती इलाके 'कमला नगर' में रहने वाले महाराज अग्रसेन के अनुयायियों की मांग पर सड़क का नाम बदला गया है। उन्होंने बताया किगुरुवार को ही शहर के 'सुल्तानगंज की पुलिया' का नाम बदलकर 'विकल चौक' किया गया है। मुगल रोड का नाम बदलने की घोषणा महाराजा अग्रसेन के अनुयायियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में की गई।

agra Mughal Road has been renamed to Maharaja Agrasen road

नवीन जैन ने जानकारी देते हुए बताया, 'सड़क का नाम बदलने की मांग पर बीते 27 सितंबर को आगरा नगर निगम की कार्यकारी समिति में प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे बाद में निकाय के सदन में मंजूरी दी गई। हमें नहीं पता कि विकल चौक से कमला नगर की सड़क का नाम मुगल रोड कैसे पड़ा, लेकिन आने वाली पीढ़ी इस सड़क का संबंध महाराज अग्रसेन से होने पर प्रेरणा प्राप्त करेगी।' आगरा नगर निगम के वार्ड संख्या 75 से सभासद सुषमा जैन ने कहा कि यह महाराज अग्रसेन के अनुयायियों के लिए सम्मान की बात है।

बता दें, प्रदेश में बीते कुछ सालों में कई बड़े शहरों के नाम भी बदले गए हैं। फैजाबाद को उसका पुराना नाम अयोध्या और इलाहाबाद को उसका प्राचीन नाम प्रयागराज दिया गया है। इसके अलावा गोरखपुर में भी कई मोहल्लों के नाम बदले गए हैं। सभासद सुषमा जैन ने आगे कहा कि मुगल रोड गुलामी का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन महाराज अग्रसेन का नाम आने वाली पीढियों को प्रेरित करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+