महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा ने वर्दी में बनाया 'रंगबाजी' का VIDEO, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

आगरा, 25 अगस्त: ताजनगरी आगरा के थाना एमएम गेट पर तैनात महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा को वर्दी में रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाना भारी पड़ गया। प्रियंका मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में संज्ञान लेते हुए आगरा के एसएसपी मुनिराज ने आरक्षी प्रियंका मिश्रा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही वीडियो पर जांच भी बैठाई है।

कमर में रिवॉल्वर लगाकर बनाया वीडियो

कमर में रिवॉल्वर लगाकर बनाया वीडियो

प्रियंका मिश्रा थाना एमएम गेट पर तैनात हैं। प्रियंका ने पुलिस की वर्दी में रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पिछले पांच दिनों ने प्रियंका मिश्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका कमर में रिवॉल्वर लगाकर उत्तर प्रदेश पुलिस की रंगबाजी के जैसे डायलॉग दे रही हैं। बैकग्राउंड में चल रहा म्यूजिक है, 'हरियाण, पंजाब तो बेकार ही बदनाम है आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी हम तुम्हें सिखाते हैं। ना गुंडई पर गाना बनाते हैं, ना गाड़ी पर जाट-गुर्जर लिखाते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लड़के कट्टा चलाते हैं।'

अंडर ट्रेनी हैं प्रियंका मिश्रा, कुछ दिन पहले ही मिली थी पोस्टिंग

अंडर ट्रेनी हैं प्रियंका मिश्रा, कुछ दिन पहले ही मिली थी पोस्टिंग

थाना एमएम गेट प्रभारी अवधेश अवस्थी का कहना है कि प्रियंका मिश्रा अंडर ट्रेनी है। कुछ ही दिनों पहले ही उन्हें थाने में पोस्टिंग मिली है। अभी वह छुट्टी पर हैं। प्रियंका के इस वीडियो पर एसएसपी मुनिराज जी ने संज्ञान लिया है। एसएसपी ने बुधवार को प्रियंका मिश्रा को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही वीडियो को लेकर जांच बैठाई है।

प्रियंका पर हो सकती है कार्रवाई

प्रियंका पर हो सकती है कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रियंका मिश्रा ने वीडियो में जिस रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया और उस संबंध में भी जांच की जाएगी। इसके बाद प्रियंका मिश्रा पर कार्रवाई हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+