Agra: शादी के दिन बाजार में चिपकाए दुल्हन के अश्लील पोस्टर, कंप्यूटर से तैयार किये थे नकली फोटो
एक युवती के नकली अश्लील पोस्टर लगाकर किसी सिरफिरे ने ऐसी घिनौनी हरकत की थी जिससे एक शादी वाले घर की खुशियां पल में बिखर सकती थी। एक युवती जो दुल्हन बनी बैठी थी उसकी ज़िंदगी चंद सेकेंडों में बर्बाद हो सकती थी।

अक्सर किसी को बदनाम करने के लिए उसके नकली अश्लील फोटो इंटरनेट पर डाल दिए जाते हैं, लेकिन आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। आरोपी द्वारा एक युवती के नकली अश्लील फोटो के पोस्टर बनाए गए और उन्हें मोहल्ले की दीवारों पर चस्पा कर दिया। जब सुबह लोग नींद से जागे और घर के बाहर आए तो यह दृश्य देखकर दंग रह गए।

युवती के अश्लील पोस्टर पर लिखा एक मैसेज
दरअसल, यह पूरा मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से जुड़ा हुआ है। सुबह लोग जब नींद से जागकर अपने घरों से बाहर निकले तो अतरंग और अश्लील फोटो के पोस्टर देखकर सकते में आ गए। इन पोस्टरों में एक युवक और युवती के अश्लील फोटो छपे हुए थे। जिनमे एक युवक के नाम से पोस्टर पर कुछ मैसेज भी लिखा हुआ था। पोस्टर पर लिखा था कि मेरी प्रेमिका की उसके घरवाले कहीं और शादी कर रहे हैं, जबकि मैं और प्रेमिका एक दूसरे से प्यार करते हैं।
इंटरनेट पर भी हो गए वायरल
देखते ही देखते अतरंग और अश्लील फोटो के पोस्टर की घटना पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। वहीं जब यह पोस्टर सुर्खियां बन रहे थे उस दौरान युवती की शादी राजस्थान में हो रही थी। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके से पोस्टरों को हटवा दिया लेकिन तब तक कुछ लोगों ने इसे अपने मोबाइल में कैद कर लिया था और फिर उसके बाद यह फोटो भी तेजी के साथ वायरल हो गए।

क्या लिखा था मैसेज में
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में करीब दो तीन अलग-अलग पोस्टर लगाए गए थे। यह पोस्टर पूरी तरह से अश्लील थे। हर किसी की जुबां पर इस अश्लील पोस्टर की ही चर्चा थी, लेकिन उससे भी ज्यादा जो पोस्टर में लिखा था उसे पढ़कर सभी लोग हैरान थे। पोस्टर में लिखा हुआ था कि " मैं आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि मेरे पिछले साल से रकाबगंज क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ संबंध है। हम दोनो एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उसकी मां और पिता ने तांत्रिक विद्या द्वारा उसे काबू में कर लिया है। उसका विवाह दूसरे राज्य के एक लड़के के साथ किया जा रहा है। जबकि उसके और मेरे बीच शारीरिक संबंध भी रह चुके हैं।
मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी, रह चुके हैं शारीरिक संबंध
आगे पोस्टर पर लिखा है कि "इस विवाह के पश्चात अगर प्रेमिका या उसके परिवार वालों की तरफ से कोई भी किसी भी तरीके का मुकदमा मेरे या मेरे परिवार के खिलाफ किया जाता है, तो मैं और मेरा परिवार उसका कोई उत्तरदायी नहीं होगा। हमारे संबंधों से संबंधित सारी जानकारी प्रेमिका के परिवार को भलीभांति पता है और कई बार मैं उससे मिलने उसके घर और कमरे तक भी गया हूं। इस शादी के तय होने से पूर्व में और प्रेमिका शादी करने के लिए तैयार थे। अब अगर कोई आक्षेप मेरे ऊपर लगाया गया तो मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।"

Recommended Video

प्यूटर सॉफ्टवेर से तैयार किये गए हाँ पोस्टर
थाना रकाबगंज प्रभारी ने इस मामले में बताया कि क्षेत्र में जो पोस्टर लगाए गए थे और उस पर जिस युवक का नाम लिखा गया है। उसके द्वारा थाने में शिकायत दी गई है जिसमें कहा गया है कि किसी ने मुझे बदनाम करने के लिए इस तरह के पोस्टर चस्पा किए हैं। वहीं दूसरी तरफ बजरंग दल प्रांत संजोयक दिग्विजय नाथ तिवारी और युवती के परिजनों की तरफ से भी शिकायत दर्ज करा दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टर में जो अश्लील फोटो दिखाई दे रहे हैं वो कंप्यूटर सॉफ्टवेर से तैयार किये गए हैं यानी नकली हैं।












Click it and Unblock the Notifications