Agra Building Collapse: धर्मशाला में बेसमेंट की खुदाई के दौरान ढह गए 6 मकान, तीन का किया रेस्क्यू
Agra Building Collapse: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में धर्मशाल के बेसमेंट की खुदाई के दौरान छह मकान छह गए। इस हादसे में तीन लोग दब गए थे, जिनका रेस्क्यू कर लिया गया है।

Agra Building Collapse: धर्मशाला के बेसमेंट की खुदाई के दौरान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां गुरुवार (26 जनवरी) सुबह छह मकान भरभराकर ढह गए। इस दौरान एक मकान में मौजूद 3 लोग दब गए। इस हादसे की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, दो बच्ची समेत एक व्यक्ति का रेस्क्यू कर लिया है। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा आगरा जिले में घटिया रोड पर सिटी स्टेशन के पास हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, सिटी स्टेशन रोड पर विशम्भर नाथ धर्मशाला के बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा है। खुदाई के दौरान धर्मशाला के आसपास के छह मकान भरभराकर ढह गए। हालांकि, यह सभी मकान पहले ही खाली हो चुके थे, लेकिन एक मकान में एक पिता अपनी दो बच्चों के साथ रह रहा था। मकान के ढह जाने की वजह से पिता और उसकी दो बच्चियां मलबे में दब गए।
इस हादसे की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू टीम और पुलिस ने पिता और उसकी दोनों बच्चियों का रेस्क्यू कर लिया। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, एक बच्ची अभी तक बेहोश है उस होश नहीं आया है। हालांकि, पुलिस का अभी रेस्क्यू अभियान जारी है। आगरा एडीएम अंजनी कुमार ने बताया कि आज सुबह टीला माईथान इलाके में एक बेसमेंट की खुदाई के दौरान बेसमेंट की दूसरी तरफ के 5-6 मकानों के पिछले हिस्से गिर गया।
Recommended Video

इस हादसे में 32 वर्षिय पिता और उसकी 2 बेटियां दब गई। तीनों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया है, घायलों की स्थिती गंभीर है। तो वहीं, पुलिस कमिश्नर आगर डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली की एक बेसमेंट की खुदाई के कारण आसपास के 5-6 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हमारी टीमों ने वहां से 3 लोगों को रेस्क्यू किया है। हादसे में काई भी जनहानी नहीं हुई है। दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications