Agra: कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे पर जानलेवा हमला, हथौड़ा लेकर जान से मारने दौड़ा हमलावर
यूपी सरकार के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे चंद्र मोहन प्रजापति पर एक ऑटो ड्राइवर ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर हतौड़ा लेकर मंत्री के बेटे के पीछे भागा।

आगरा में मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी से लोडिंग ऑटो टकरा गई। जिसके बाद ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने मंत्री के बेटे पर हथौड़े से हमला कर दिया और जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पत्नी और माँ भी उनके साथ थी। जैसे तैसे वहां से बच निकलने के बाद मंत्री के बेटे ने ऑटो चालक और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लोडर ऑटो से हुई गाड़ी की टक्कर
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे चंद्र मोहन प्रजापति मंगलवार को अपनी मां राजकुमारी, पत्नी धर्मवीर प्रजापति के साथ पुराने निजी निवास गांव हाजीपुर खेड़ा से आगरा के निवास स्थान बोदला सेक्टर 7 जा रहे थे। इसी दौरान एक लोडिंग ऑटो ने उनकी गाड़ी में आगे से टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भागने लगा। उन्होंने ऑटो चालक का पीछा किया।
Recommended Video

हतौड़ा से किया हमला, बाल-बाल बचे चंद्र मोहन
इतने में ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने हथौड़े से हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की कोशिश की। पत्नी और माँ के साथ होने के कारण चंद्र मोहन ने खुद का बचाव किया। तभी मौका पाकर आरोपी ऑटो चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए। इसके बाद चंद्र मोहन प्रजापति थाना ट्रांस यमुना पहुंचे और शिकायत की। ट्रांस यमुना थाना प्रभारी आनंद प्रकाश का कहना है कि चंद्र मोहन प्रजापति के साथ एक्सीडेंट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications