आगरा में किसानों के लिए नई मुसीबत, जिला प्रशासन ने ​जारी किया अलर्ट

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला प्रशासन ने किसानों के लिए नया अलर्ट जारी किया है।इस अलर्ट में टि्ड्डी दल से सचेत रहने को कहा गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी, आगरा डॉ राम प्रवेश की तरफ से जारी इस अलर्ट में कहा गया है कि किसान भाइयों को सूचित करना है कि आगरा के सीमावर्ती प्रदेश राजस्थान के दौसा जिले तक टिड्डी दल पहुंच गया है। लॉकडाउन के बीच तमाम समस्याओं से जूझ रहे किसानों के सामने अब नई परेशानी ने दस्तक दी है।

agra administration issues alert to farmers over locust attack

टिड्डी दल के प्रकोप की सूचना मिलते ही सूचित करें

डॉ. राम प्रवेश के मुताबिक, अभी आगरा जनपद में टिड्डी दल का कोई असर नहीं है, लेकिन जनपद दौसा तक आने की सूचना मिली है, इस कारण सतर्कता आवश्यक है। टिड्डी दल के प्रकोप की सूचना मिलते ही अपने विकास खंड की कृषि रक्षा इकाई या जिला कृषि रक्षा अधिकारी को सूचित करें। इसके अलावा टिड्डी दल के आक्रमण की दशा में क्षेत्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंध केंद्र लखनऊ के नंबर 0522-2732063 पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि टिड्डी दल एक दिन में 100 से 150 किलोमीटर तक उड़ने की क्षमता रखता है।

इन तरीकों से टिड्डी दल से बचा जा सकता है

यह हरी सब्जियों, फसलों, बाग, बगीचे में हमला करता है। उन्होंने सुझाव दिया है कि टिड्डी दल के आक्रमण के समय धुआं करके, थाली, ढोल या टिन के डिब्बे पीटकर भी भगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके रासायनिक नियंत्रण के लिए क्लोरोपायरीफास 50 प्रतिशत Ec या डेल्टामथ्रिन 28 प्रतिशत Ec या प्रियोनिल 5 प्रतिश Ec या लैम्बडासायहैलोथ्रिन 5 प्रतिशत Ec मैलाथियान 50 प्रतिशत Ec की एक मिलीलीटर दवा प्रति लीटर पानी में घोलकर या क्लोरोपायरीफास 20 प्रतिशत Ec की 2.5 मिलीलीटर दवा जो प्रति लीटर पानी में घोलकर हाई वॉल्यूम स्प्रेयर से स्प्रे करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+