आगरा: डिवाइडर से टकराकर पलट गई स्कार्पियो कार, चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

आगरा: डिवाइडर से टकराकर पलट गई स्कार्पियो कार, चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

आगरा, जून 23: खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से है, यहां मंगलवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों में तीन ताजगंज और एक सदर क्षेत्र का रहने वाला है। ये सभी जन्‍मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवारों में चीखपुकार मच गई है।

Recommended Video

    Agra Accident: भीषण सड़क हादसे में Divider से टकराकर पलट गई Car, 4 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    agra accident news: Four people killed in road accident

    यह हादसा आगरा जिले के इनर रिंग रोड पर मंगलवार 22 जून की देर रात हुआ। प्राप्त समाचार के मुताबिक, स्कार्पियो गाड़ी आगरा की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। थोड़ी दूर चलते ही गाड़ी का टायर फट गया। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गाड़ी में सवार सभी छह लोग अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार सुनाकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

    सूचना पर पुलिस हादसा स्थल पर पहुंच गई और स्कार्पियो की खिड़की कटवाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को वाटरवर्क्स स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में ताजगंज के बाधवा नगर निवासी 19 वर्षीय आशीष, 16 वर्षीय कृष्णा सिंह, सदर के शेरखान बिल्डिंग निवासी अरसद और ताजगंज के राजश्री अपार्टमेंट निवासी निखिल शामिल हैं।

    हॉस्पिटल में ताजगंज के नेहरू एन्क्लेव निवासी कनिक और कबीर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इन सभी की उम्र 18 से 19 साल है। बताया गया है कि दोस्‍त के बर्थडे की पार्टी करने के लिए ये लोग स्‍कॉर्पियो से गए थे। लौटते वक्‍त हादसा हुआ है। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवारों में चीखपुकार मच गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+