Agra: रेलवे लाइन के पास शौच को गई 8 वर्षीय मासूम, घात लगाए दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार
तड़के के शौच के लिए गई मासूम बच्ची को दरिंदे ने अपना शिकार बना लिया। खून से लथपथ हालत में मासूम जब अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। मासूम को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल मैं भर्ती कराया गया।

रेलवे लाइन पर बैठे दरिंदों ने मासूम को बनाया हवस का शिकार
आगरा के थाना शाहगंज अंतर्गत आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर नगला पुलिया के पास, रेलवे लाइन और तालाब के बीच एक कोठरी बनी है। जहां पास की रहने वाली एक 8 वर्षीय मासूम तड़के घर से शौच करने के लिए निकली थी। वहीं रेलवे लाइन पर बैठे दरिंदों ने इस मासूम बच्ची को दबोच लिया और अपनी हवस का शिकार बना लिया। जिसके बाद जब मासूम खून से लथपथ हालत में घर पहुंची। मासूम के सिर पर चोट के भी निशान है।

वहीं रेलवे कोटरी के पास खून के निशान भी बने हुए हैं, जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि दरिंदों ने मासूम के साथ मारपीट भी की है। गनीमत यह रही दरिंदे ने मासूम को तालाब में धक्का नहीं दिया।

Recommended Video

सीसीटीवी से होगी दरिंदों की पहचान
इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस ने तत्काल मासूम को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की जानकारी होते ही भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने रास्ता भी जाम कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। दरअसल जिस स्थान पर घटना हुई वह स्थान आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का आउटर इलाका है। आसपास ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। बहरहाल मौके पर जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनसे कुछ न कुछ सुराग हाथ लगने की उम्मीद जरूर है। वहीं मौके पर पहुंचे डीसीपी का कहना है कि जल्द दरिंदों की गिरफ्तारी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications