121 दिन बाद शनिवार को फिर से ताजमहल का दीदार कर सकेंगे सैलानी, करना होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन

121 दिन बाद शनिवार को फिर से ताजमहल का दीदार कर सकेंगे सैलानी, करना होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन

आगरा, 13 अगस्त: कोविड संक्रमण की वजह से ताजमहल का दीदार पिछले 16 अप्रैल से बंद है। लेकिन शनिवार (14 अगस्त) से सैलानी ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। जी हां.. ताजमहल पूरे 121 दिनों बाद सैलानी के लिए फिर से खुल रहा है। इसी के साथ ताज का दीदार करने की इजाजत एक बार में केवल 650 लोगों को ही होगी। हालांकि, सैलानियों को ताजमहल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट लेना होगा। तो वहीं, ताजमहल में प्रवेश करने के लिए कोरोना की गाइड लाइन का पालन करना जरूरी होगा।

After 121 days, tourists will visit to the Taj Mahal again on Saturday

गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर में ताजमहल 188 दिन बंद रहा था और दूसरी लहर में ताजमहल 61 दिन बंद रहा। विगत 16 जून को ताजमहल पर्यटकों के लिए फिर से खोला गया था। तो वही एक बार फिर ताजमहल 14 अगस्त से खोला जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि पर्यटक शनिवार, रविवार को वीक एंड पर आते हैं, इसलिए दोनों दिन ताजमहल समेत स्मारकों को खोला जाए। इससे नाइट स्टे भी होगा, लेकिन वर्तमान आदेश से शनिवार को आने वाले पर्यटकों को शनिवार को ही वापस लौटना होगा।

ताजमहल में प्रवेश के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपए और विदेशियों के लिए 1100 रुपए का प्रवेश टिकट है, लेकिन मुख्य गुंबद पर प्रवेश के लिए 200 रुपए का अतिरिक्त टिकट खरीदना होता है। ताजमहल की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए यह दोनों ही विकल्प मौजूद हैं। तो वहीं, ताजमहल समेत सभी स्मारकों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट लेने की सुविधा प्रदान की है।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने शनिवार रविवार की बंदी को घटाकर केवल रविवार तक सीमित रखा है। शनिवार की बंदी खत्म करने से देश विदेश के सैलानी न केवल ताज देख पाएंगे, बल्कि शॉपिंग भी कर पाएंगे। शहर के व्यापारिक संगठनों ने प्रदेश सरकार द्वारा दी गई ढील का स्वागत किया। हालांकि पर्यटन से जुड़े लोग रविवार को भी ताजमहल समेत स्मारकों को खोलने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं। पर्यटन उद्यमियों का कहना है कि कोरोना प्रोटोकाल के मुताबिक सीमित संख्या में रविवार को भी स्मारक खोले जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+