यूपी: भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, कई घायल
Agra News आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा कोहरे के कारण गलत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार की सुबह 6 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। बता दें कि भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा पोखरा (नेपाल) से दिल्ली के आनंद विहार जा रही थी। इसमें करीब 40 सवारियां थी। एत्मादपुर क्षेत्र के झरना नाला के पास एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से ट्रक आ रहा था, जिससे बस टकराई गई। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें फंसकर चालक की मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications