आगरा: SOG पर वकील के आरोप- मुझे जुए की धारा में जेल भेजकर 32 लाख रुपए लूट लिए
आगरा। यूपी में आगरा की क्राइम ब्रांच टीम (एसओजी) पर सवाल उठ रहे हैं। एक अधिवक्ता ने एसओजी के दस्ते पर लूट के आरोप लगाए हैं। संवाददाता के अनुसार, विगत दिनों थाना ताजगंज के एक फ्लैट में जुआ पकड़ा गया था, जिसमें एक अधिवक्ता को पकड़े जाने की बात सामने आई थी। उस अधिवक्ता का कहना है कि पुलिस ने 32 लाख रुपए छीन लिए थे और जो कि मेरे द्वारा ही गिने गए थे।

अधिवक्ता का कहना है कि मैं वहां पर फ्लैट देखने गया था तो दो लाख मेरी जेब में थे। जब मैं लिफ्ट से ऊपर जा रहा था, तभी एक व्यक्ति ने तमंचा लगाकर मुझसे दो लाख ले लिए। फिर, जब ऊपर जाकर मैंने देखा तो वहां पर कुछ लोग ताश खेल रहे थे। थोड़ी देर बाद ही कुछ सिपाही वहां पर पहुंचे और छापा मारा। मैंने एक सिपाही को चाबी देकर कहा कि नीचे मेरी कार है और उसमें रखे 32 लाख रुपए की रकम घर पहुंचा दो। लेकिन उन्होंने उल्टा मुझे जुए की धारा में जेल भिजवा दिया। फिर, मेरे पैसे लूट लिए।

इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित ने आगरा एसएसपी सहित मुख्यमंत्री से भी की है। पीड़ित अधिवक्ता ने एसएसपी से लिखित में यह शिकायत करते हुए कहा कि एसओजी के दस्ते ने मेरे 32 लाख हड़प लिए थे, बाद में चतुराई से उसे जुए में पकड़े गए 7 लाख रुपए बताया।
वहीं, एसओजी ने जब दावा किया था कि 21 जुआरियों को पकड़ा है। उस मामले पर अधिवक्ता ने कहा कि, उनमें मुझ निर्देाष को भी जुआ अधिनियम 3/4 में जेल भेज दिया गया था। अधिवक्ता ने एसओजी सिपाही दीपू यादव और राजेश यादव पर जुआ खेलने के आरोप लगाए।एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी। पीड़ित अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, सहित पुलिस के उच्चाधिकारियों को की है लिखित शिकायत। आगरा की खाकी वर्दी पर गंभीर आरोप लगे।












Click it and Unblock the Notifications