आगरा: संजलि मर्डर के बाद बच्चे के अपहरण और मर्डर से दहला इलाका, थाने का घेराव करने पहुंचे आक्रोशित लोग
Agra

हत्यारे छात्र के ही पड़ोसी थे
छात्र के अपहरण का आरोप सुभाष, राजेन्द्र व मृत बालक के साथी सुरेश पर है। गिरफ्तार दोनों आरोपी छात्र के पड़ोसी ही निकले हैं। पुलिस के अनुसार मारने के इरादे से आरोपी छात्र को घर से ले गए थे। दोनों की निशानदेही पर घर से 100 मीटर की दूरी पर बनी पुलिया से पुलिस ने मासूम छात्र का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

चाऊमीन खिलाने के बहाने कर दी हत्या
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि दोनों अपहर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों एकदम बगल के रहने वाले हैं। एक मजदूरी करता है और दूसरा टेलर है। आरोपियों का बच्चे के परिवार के यहां आना-जाना था। घुमाने व चाऊमीन खिलाने के बहाने सुशील को ले जाकर उसी दिन हत्या कर दी गई। मारने के उद्देश्य ही ले गए थे। घटना वाले दिन तुरंत ही पास की एक पुलिया के नीचे मार के डाल दिया।

लोगों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन
हत्या में प्रयोग की गई दो बाइक पुलिस ने बरामद की है। छात्र की हत्या के बाद ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर थाने का घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हत्या के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
ये












Click it and Unblock the Notifications