आगरा के वेश्यालय से बचाई गईं पश्चिम बंगाल की 6 लड़कियां

पुलिस ने बताया कि दो पुलिस थानों की संयुक्त टीम ने कश्मीरी बाजार इलाके में छापा मारा, जहां दो वेश्यालय बंद पड़े थे, जबकि तीसरे में छह लड़कियां थीं, जिन्हें हाल में पश्चिम बंगाल से लाया गया था।
पुलिस अधिकारी मनीषा सिंह ने कहा कि मुक्त कराई गई लड़कियों को नारी निकेतन भेजा जाएगा। शहर के रेड लाइट इलाकों में माल का बाजार, शिव का बाजार और कश्मीरी बाजार शामिल हैं। आगरा मानव तस्करी का मुख्य केंद्र है और यहां से लड़कियों की आपूर्ति अन्य शहरों में की जाती है।
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने कहा कि यहां तक कि मुंबई के डांस बारों में नियमित रूप से आगरा क्षेत्र की लड़कियों को लाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications