COVID-19: आगरा में बढ़ता जा रहा कोरोना का प्रकोप, 425 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
आगरा। आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 15 नए मामले सामने आए तो वहीं बुधवार को 21 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आगरा में कुल संख्या 400 के पार पहुंच गई। जिले में अब तक 425 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगरा में 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 69 लोगों को स्वस्थ करके अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें, संक्रमितों की संख्या में आगरा महीने भर से प्रदेश में सबसे ऊपर है। पूरे देश में आगरा का 11वां स्थान है और रफ्तार यही रही तो बहुत जल्द आगरा टॉप टेन में शामिल हो जाएगा।

यूपी में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला आगरा से ही आया था सामने
यूपी में पहला कोरोना पॉजिटव मामला आगरा से ही सामने आया था। शू कारोबारी परिवार के पांच सदस्य और दो दिन बाद उसके मैनेजर के परिवार तक यह संक्रमण पहुंचा। इसके बाद काफी दिनों तक कोई नया केस नहीं आया, लेकिन अचानाक जमातियों की आमद ने हड़कंप मचा दिया। इसके बाद अस्पतालों से फैले संक्रमण की वजह से संख्या बढ़ी और अब हॉटस्पॉट से लगातार नए मरीज मिल रहे हैं। मार्च के 31 दिनों में संक्रमित मरीजों का जो आंकड़ा 12 था, वो 28 अप्रैल तक बढ़कर 425 हो गया।

जमातियों ने बढ़ाई मुसीबत
आगरा में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 13 मस्जिदों में छिपकर बैठे जमातियों को खोज-खोज कर निकाला और क्वारंटाइन किया। जांच हुई तो जमातियों की चेन बढ़ती चली गई। अब तक यहां 104 जमाती कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। इसके बाद पारस अस्पताल की वजह से पूरे प्रदेश में खलबली मच गई। अस्पताल में कोरोना पॉजिटव महिला इलाज कराकर मथुरा के अस्पताल में भर्ती हो गई। जांच में कोरोना पॉजिटव मिली तो पारस हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की चेन 11 जिलों तक फैल गई। अलग-अलग जिलों में हॉस्पिटल में इलाज कराये लोग कोरोना संक्रमित पाये गए। सिर्फ आगरा में ही पारस हॉस्पिटल के 92 कोरोना पॉजिटव मिले।

आगरा में 425 पहुंची कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या
वर्तमान में 45 से अधिक हेल्थ वर्कर कोरोना की चपेट में हैं। हेल्थ वर्कर के जरिए चेन लंबी होती जा रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के चार जूनियर डॉक्टर के साथ-साथ आधा दर्जन वॉर्ड ब्वॉय कोरोना पॉजिटव मिल चुके हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बुधवार को बताया कि आगरा में 21 नए केस सामने आए हैं। अब तक यहां कुल संख्या 425 पहुंच चुकी है। वहीं, 11 लोगों की इस संक्रमण से जान जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications