200 मुसलमानों ने हिंदू धर्म स्वीकार किया

आगरा। हिंदू धर्म के प्रति बढ़ती आस्था का एक उदाहरण आगरा में देखने को मिला जहां 57 मुसलमानों के परिवार के 200 सदस्यों ने हिंदू धर्म को अपना लिया है। यह धर्मांतरण धर्म जागरण समन्वय विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ।

rss

धर्म जागरण समन्वय विभाग ने आरएसएस और बजरंग दल की अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 200 मुस्लिम लोगों ने हिंदू धर्म को स्वीकार किया। आरएसएस के स्थानीय मुखिया राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह पुरखों की घर वापसी का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा जिन लोगों ने हिंदू धर्म को स्वीकार किया है उन्हें जल्द ही नए नाम दिए जायेंगे।

वहीं राजेश्वर सिंह का कहना है कि 5000 से अधिक मुस्लि और क्रिस्चियन भी अलीगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिंदू धर्म को स्वीकार करेंगे। इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन अलीगढ़ के माहेश्वरी कॉलेज में होगा।
हिंदू धर्म स्वीकार करने वाली 70 वर्षीय सूफिया बेगम का कहना है कि मैं कुरान पढ़ती हूं और दिन में पाच बार नमाज अदा करती हूं। लेकिन अब इस उम्र में मैं गणेश की आरती करूंगी। उन्होंने कहा कि वह दोनों धर्म की शिक्षा में कोई बड़ा फर्क नहीं देखती हैं।

वहीं धर्म बदलने वाली सूफिया का कहना है कि आरएसएस ने उन्हें रहने का बेहतर स्थान, बेहतर खाने की व्यवस्था और उनके पोते-पोतियों को अच्छी शिक्षा देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि धर्म खाने की चीजें उपलब्ध नहीं कराता है ऐसे में धर्म बदलने में मुझे कोई नुकसान नहीं दिखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+