आगरा में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, 19 नए मामले सामने आए, मरीजों की संख्या 84 हुई
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोरोना वायरस के 19 और नए मामले सामने आए है। 19 मरीजों में से पांच दिल्ली के निजामुद्दी मरकज में शामिल हुए थे, जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इनकी रिपोर्ट गुरुवार सुबह आगरा जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट मिलने के बाद से प्रशासन की परेशानी और बढ़ गई है। आगर में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 64 पॉजिटिव केस थे। गुरुवार सुबह यह संख्या बढ़कर 84 हो गई है।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक, नए 19 संक्रमित मरीजों में से 5 तबलीगी जमात से जुड़े हैं, जबकि 6 लोग परस हॉस्पिटल से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि आगरा से 100 संदिग्धों की सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजी गई थी। जिसमें से 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि कुछ और लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कर उनका इलाज करवाया जा रहा है। साथ ही सभी संक्रमितों के कांटेक्ट में आए लोगों को भी ट्रेस कर उन्हें क्वारंटाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना वायरस संक्रमित जिलों में ताजनगरी आगरा भी शामिल है। बुधवार तक आगरा में कोरोना वायरस के 64 संक्रमित मिल चुके हैं। लिहाजा आगरा जिला प्रशासन ने 22 ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं जहां आज मध्यरात्रि से कम्पलीट लॉकडाउन लागू किया जायेगा। इनमें मस्जिदें भी शामिल हैं, जहां से तबलीगी जमात के लोग मिले थे।
आगरा के 22 इलाके सील, यहां सबकुछ बंद
आगरा शहर में कोरोना के कई पॉजिटिव केस मिलने के बाद यहां 22 इलाकों को बतौर हॉटस्पॉट्स के तौर पर चिन्हित किया गया है। इस अवधि में बैंक और प्रतिष्ठान भी पूरी तरह बंद रहेंगे। मीडिया भी यहां प्रतिबंधित है। गहन गश्त, फायर ब्रिगेड, वाहन का उपयोग करते हुए मोपिंग (सेनेटाइजिंग) और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि, शहर में सेक्टर योजना लागू की हुई है। केवल मूल न्यूनतम आपूर्ति बनाए रखा जाना है और उन इलाकों में केवल चुनिंदा सफाई कर्मचारियों को ही अनुमति है। बाहर कोई भी किसी भी हालत में बिना मास्क के नहीं निकलेगा। डोर स्टेप डिलीवरी के लिए 0562-2454209 नंबर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications