आगरा की संजलि को पेट्रोल डालकर सरेराह जलाया, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत

Agra News (आगरा)। उत्तर प्रदेश के आगरा में संजिल मौत से जंग हार गई। गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान संजिल ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। बता दें कि छात्र 70 प्रतिशत से ज्यादा जल गई थी। संजलि की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है। वहीं, छात्र को जिंदा जलाने वाले दोनों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

क्या था मामला

क्या था मामला

घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव लालऊ की है। यहा हरेंद्र सिंह जाटव की बेटी संजलि (15) गांव से डेढ़ किमी दूर नौमील गांव में स्थित अशरफी देवी छिद्दा सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। संजलि छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। तभी गांव के पास आगरा जगनेर रोड पर हेलमेट पहने दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसे रोक लिया और उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।

लोगों ने कराया था अस्पताल में भर्ती

लोगों ने कराया था अस्पताल में भर्ती

आग लगते ही छात्रा तड़पते हुए इधर-उधर भागने लगी। आग लगने के बाद भागते समय युवती पुलिया के नीचे खाई में गिर गई। युवती की चीख सुनकर वहां से गुजर रहे एक बस चालक ने उसे बचाया और आग बुझाई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई और छात्रा को एसएन मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था।

गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान हुई मौत

गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान हुई मौत

संजलि को गंभीर अवस्था में आगरा के एसएन मेडिलकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई। संजलि की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संजलि की इलाज के दौरान मौत के बाद दिल्ली में ही पोस्टमॉर्टम होगा, वहां से शाम को लालऊ में संजलि का शव पहुंचेगा। वहीं बिटिया की मौत से गांव लालऊ में लोग इतने दुखी हैं कि घरों में चूल्हे तक नहीं जले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+