ट्रेन को पटरी से जंजीर में जकड़ ताला मार गया ड्राइवर, देखिए कारनामा
नई दिल्लीः देश में सरकार बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है। लेकिन देश में पहले से चल रही ट्रेनों का ुप्रबंधन सवालों के घेरे में रहता है। बुधवार को भी कुछ ट्रेन प्रबंधन का एक नजारा देखने को मिला। बुधवार को कानपुर से लखनऊ आ रही कई ट्रेने लेट हो गई। इसकी वजह थी, एक मालगाड़ी के चालक की ड्यूटी पूरी होने के बाद उसके पहिए में ताला जड़ दिया।

मालगाड़ी के चालक ने ताला गया दिया, क्योंकि उसकी ड्यूटी पूरी हो गई थी। चालक ने पहिए में ताला जड़कर स्टेशन मास्टर को मेमो थमाया और घर चला गया। ताला लगा होने के कारण मालागाड़ी शाम तक गंगाघट खड़ी रही।
कई गाड़ियों को सिग्नल नहीं मिला, इस कारण से कई गाड़ियां लेट हो गई। ट्रेन पर ताला लगाने के कारण शताब्दी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया।
अब देखना होगा कि रेलवे इस पर क्या कार्रवाई करेगा। रेलवे ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। उम्मीद जताई जा रही है चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications