Amitabh Bachchan birthday: राज ठाकरे ने बिग बी के बारे में लिखी मन की बात, भेंट किए 6 कार्टून

नई दिल्लीः बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन आज 75 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के अलावा कई हस्तियों ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। राज ठाकरे ने भी अमिताभ बच्चन ने भी जन्मदिन की बधाई दी। फेसबुक पर पोस्ट लिखने के साथ-साथ राज ठाकरे ने बिग बी को छह कार्टून भी गिफ्ट किए।

Abhishek-Aishwarya host Amitabh Bachchan birthday in Maldives Raj Thackeray gift

राज ठाकरे ने भेंट किए कार्टून-

राज ठाकरे ने भेंट किए कार्टून-

राज ठाकरे ने अमिताभ बच्चन को छह कार्टून भेंट किए हैं। इन कार्टूनों में अमिताभ बच्चन के 1970 से 2017 के सफर को दर्शाने की कोशिश की गई है। इन कार्टूनों के अलावा राज ठाकरे ने अमिताभ बच्चने के बारे में एक फेसबुक पोस्ट भी लिखी है। पहले कार्टून में राज ठाकरे ने कार्टून पर कैप्शन लिखा है- BigB2017

अमिताभ बच्चन के बड़े फैन हैं राज ठाकरे

अमिताभ बच्चन के बड़े फैन हैं राज ठाकरे

कुछ साल पहले राज ठाकरे और अमिताभ बच्चन के रिश्ते सामान्य नहीं थे। राज ठाकरे का कहना है कि वो अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम अमित रखा। इस कार्टून पर राज ठाकरे ने कैप्शन लिखा है दूसरे कार्टून में राज ठाकरे में कैप्शन लिखा है- BigB2000

राज ठाकरे ने मराठी और अंग्रेजी में लिखी पोस्ट

राज ठाकरे ने मराठी और अंग्रेजी में लिखी पोस्ट

फेसबुक पोस्ट में राज ठाकरे ने अपने दिल की बात शेयर की। राज ठाकरे ने ये पोस्ट मराठी और अंग्रेजी भाषा में लिखी। राज लिखते हैं कि अमिताभ बच्चन की बात होती है तो शब्द कम पड़ जाते हैं। इस कार्टून पर राज ठाकरे ने कैप्शन लिखा है BigB1990

राज ठाकरे ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ

राज ठाकरे ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ

फेसबुक पर राज ठाकरे ने अमिताभ बच्चन के बारे में लिखी पोस्ट में लिखा है- बेशक मेरे उनके साथ मतभेद रहे हों, लेकिन मेरे मन में कभी इस बात को लेकर शक नहीं रहा कि सिनेमा के लिए वह कितनी बड़ी शख्सियत हैं।'' ठाकरे ने एक दूसरे कार्टून में कैप्शन दिया है- BigB1980

राज ठाकरे ने साधा था अमिताभ बच्चन पर निशाना

राज ठाकरे ने साधा था अमिताभ बच्चन पर निशाना

एक वक्त ऐसा भी था, जब राज ठाकरे के बच्चन परिवार के साथ रिश्ते सामान्य नहीं थे। शिवसेना से अलग होने के बाद राज ठाकरे अपनी पार्टी एमएनएस (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) बना ली। चुनाव का वक्त था और राज ठाकरे ने सीधा निशाने पर लिया अमिताभ बच्चन को। राज ठाकरे ने अगले कार्टून में कैप्शन लिखा है- BigB1975

जया बच्चन ने कहा था हम यूपी वाले हैं।

जया बच्चन ने कहा था हम यूपी वाले हैं।

राज ठाकरे और बच्चन परिवार का विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब जया बच्चन ने कहा कि हम यूपी वाले हैं और हिंदी बोलना पसंद करते हैं। ठाकरे ने अपने आखिरी कार्टून में कैप्शन दिया है BigB1970

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+