AAP executive council meeting : मनीष सिसोदिया ने कहा- दिल्ली की वजह से सुधरी बिजनेस रैंकिंग

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की 6वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक चल रही बै , जिसमें कुमार विश्वास भी शामिल हुए हैं हालांकि अमानतुल्ला खान अभी तक पार्टी के बैठक में नहीं पहुंचे। इसी दौरान दिल्ली सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि अन्य राज्यों से आये कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया गया। सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि करप्शन रोकने के लिए सबसे बड़ा टूल एन्टी करप्शन ब्रांच ही सरकार से छीनकर हमला किया गया। दिल्ली में ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की वजह से देश मे नाम हो रहा है, लोग चाहते हैं कि रिश्वतखोरी बंद हो। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग 100वें स्थान पर सिर्फ दिल्ली और मुम्बई की वजह से पहुंची है।

AAP meeting: दिल्ली की वजह से सुधरी बिजनेस रैंकिंग-सिसोदिया

आज वक्ताओं की सूची में कुमार विश्वास का नाम जोड़ा गया। गौरतलब है कि आप की राष्ट्रीय परिषद में करीब 300 सदस्य हैं, इस बार 150 सदस्यों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। शाम के 4.30 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भाषण देंगें। मालूम हो कि बुधवार को कुमार विश्वास का कहा था कि अगर उन्हें अंदर नहीं बोलने दिया गया तो वो बाहर आकर बोलेंगे। कुछ महीने पहले अमानतुल्लाह खान ने कुमार विश्वास को बीजेपी का एजेंट होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+