आज का मंत्रः चाहते हैं घर की सुरक्षा तो करें इस मंत्र का जाप
नई दिल्लीः कई लोगों के घर पर कई तरह की मुसीबतें होती हैं। इन मुसीबतों से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन फिर भी कोई असर नहीं होता है। घर के रक्षा के बारें में ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप रक्षा मंत्र का जाप करते हैं तो आपका घर पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। आज हम आपके लिए लाए हैं घर की सुरक्षा का मंत्र-

घर की रक्षा का मंत्र
घर की रक्षा का मंत्र- तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे माचल माचल। इस मंत्र का जाप रोजाना करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप रोजाना करता है तो किसी तरह की परेशानी नहीं आती है।

7 दिनों तक करें जाप
ज्योतिषियों के मुताबिक शाम के समय उत्तर के ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक इस मंत्र का जाप करना चाहिए। रोजाना तीन बार इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगातार जाप करने से घर से असुरक्षा की भावना हट जाती है।

दुर्घटना से बचने का मंत्र
अगर आप बार-बार दुर्घटना का शिकार होते हैं तो स्थिर मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र है- 'यावत कर्म समाप्तिः स्यात् तावत् त्वं स्थिरोभव' ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप सच्चे मन से करने वाले को कभी दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ता।

धन की बचत के लिए करें लक्ष्मी जी के मंत्र का
दुर्घटना के साथ-साथ कई लोगों के पास धन की कमी होती है। इसके लिए लक्ष्मी जी का जाप करने की सलाह दी जाती है। ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोद्यात् मंत्र का जाप करने से आपकी बचत में वृद्धि होगी। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप उत्तर दिशा की ओर मुख करके संध्या काल में 7 दिन लगातार 3 बार इसका उच्चारण करना चाहिए। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो आप बचत की ओर अग्रसर हो जाएंगे। आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।

खुश होंगे अधिकारी
इसके अलावा अगर आप अपने अधिकारी को खुश करना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से आपके अधिकारी खुश हो जाएंगे। ये हैं अधिकारी को खुश करने का मंत्र - ''एलालवंग संयुक्तम् ताम्बूलं प्रतिगृह्यताम्'' इस मंत्र के जाप से आपके अधिकारी आपसे खुश हो जाएंगे। इस मंत्र के जाप की शुरुआत रविवार के दिन से करनी चाहिए। मंत्र का जाप हमेशा संध्या काल में ही करना चाहिए। उत्तर दिशा की मुंह करके लगातार सात दिनों तक इस मंत्र का जाप करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications