गणेश चतुर्थी पर मोदी ने की 23 नये तालुकों की घोषणा

गांधीनगर। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्‍य में राज्‍य में 23 नये तालुक की घोषणा की। इसके साथ गुजरात में तालुकों की संख्‍या 225 से बढ़कर 248 हो गई। इससे पहले मोदी ने स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर सात नये जिलों की घोषणा की थी।

खास बात यह है कि इन सभी तालुकों के प्रबंधन के लिये 115 नये अधिकारी नियुक्‍त किये गये हैं। गुजरात के वित्‍तमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि नये तालुकों के निर्माण से विकास की गति और तेज हो जायेगी। इससे जनता को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ तेजी से मिल सकेगा। वहीं कर विभाग के मंत्रालय ने विशेष व्‍यवस्‍था की है, ताकि सभी तालुकों में काम जल्‍द से जल्‍द और तेजी से शुरू हो सके।

Narendra Modi

नये तालुकों एवं जिलों को बनाने की नींव मुख्‍यमंत्री ने पिछले साल स्‍वामी विवेकानंद युवा विकास यात्रा के दौरान दिसंबर में की थी। इससे राज्‍य के दूरस्‍थ इलाके भी विकास की मुख्‍य धारा से जुड़ने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+