राहुल गांधी के अंडर में काम करना चाहते हैं मनमोहन सिंह
पीएम के विशेष विमान से। जी20 शिखर वार्ता से लौटते वक्त अपने विशेष विमान में पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को प्रधानंमत्री बनाने की खुलकर वकालत की। लोकसभा चुनाव में यूपीए की जीत का दावा करते हुए मनमोहन ने कहा कि अब वो फिर से पीएम नहीं बनना चाहेंगे, उन्हें तब ज्यादा खुशी होगी अगर उन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अंडर में काम करने का मौका मिलेगा। यानी साफ तौर पर मनमोहन ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार मान लिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद के लिये उपयुक्त विकल्प हैं। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से कहता आया हूं कि 2014 के चुनाव के बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिये उपयुक्त विकल्प होंगे। मुझे खुशी होगी अगर राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करने का मौका मिलेगा। उनके अंदर प्रबंधन के अच्छे गुर हैं और वे सरकार को अच्छी तरह से चला सकते हैं।"

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने यूपीए में तृणमूल कांग्रेस की दोबारा वापसी को पूरी तरह खारिज कर दिया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में कोई स्थाई दुश्मन नहीं होता है। ममता बनर्जी कांग्रेस की एक सम्मानित सदस्य रही हैं। पीएम ने अपनी निजी राय देते हुए कहा कि अगर ममता दोबारा यूपीए में वापसी करें, तो अच्छा लगेगा।
मोदी ने किया वार
राहुल को पीएम बनाने की बात पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पर सीधा वार किया और कहा कि अब तक भी तो वह राहुल गांधी के अंडर में ही काम कर रहे हैं। अब और कितना देश को कितना गुमराह करेंगे।

उधर भाजपा के अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री की इस बात पर मजाक बनाया और कहा कि रहुल गांधी अभी ठीक से कांग्रेस को संभाल नहीं पा रहे, देश क्या संभालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications