ओडिशा में 100 साल पुराना मकान ढहा, 4 की मौत

भुवनेश्वर। ओडिशा के समुद्रतटीय शहर पुरी में एक दो मंजिला मकान गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चार मृतकों में से दो नाबालिग लड़कियां हैं। माना जा रहा है कि यह मकान लगभग 100 साल पुराना था। यह काफी जर्जर था। जिस समय दुर्घटना घटी उस समय मकान के अंदर 10 लोग सो रहे थे। पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर तुरंत पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया।

स्थानीय पुलिस स्टेशन के प्रभारी पुलिस निरीक्षक जेएन जेना ने बताया कि दो औरतें और दो नाबालिग लड़कियां मृत मिलीं। इसके अलावा छह घायलों को बचाया गया है पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार साहू ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। पुलिस ने पूछताछ के लिए मकान मालिक को हिरासत में लिया है।

Odisha building collapse.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+