बदले-बदले से लग रहे हैं दिग्विजय सिंह के सुर, मोदी को कहा समझदार

नयी दिल्ली। कांग्रेस के महासचिव और मोदी के कट्टर विरोधी दिग्विजय सिंह के सुर बदले-बदले से लग रहे है। जो अब तक मोदी पर कटाक्ष करने का एक मौका तक नहीं चोड़ते थे वो आज मोदी की तारिफ कर रहे है। पढ़कर आपको भी हैरानी हो रही होगी, लेकिन हकीकत है कि अब तक मोदी की आलोचना करने वाले दिग्विजय सिंह अब उनकी तारिफ कर रहे है, उन्की तुलना हिटलर से करने वाले दिग्गी राजा अब समझदार कर रहे है।

ये सब पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि दिग्विजय सिंह सुधर गए है। उन्होंने आलोचना करनी छोड़ दी है। अगर ऐसा सोच रहे है तो आप गलत है। दिग्विजय सिंह के ये सुर तारीफ के नहीं, बल्कि मोदी की पीएम बनने की महात्वाकांक्षा पर तंज है।

digvijay singh

शिक्षक दिवस के मौके पर जब मोदी से मंच से कहा कि वो पीएम बनने का ख्बाव नहीं देखते । उन्होंने एक कदम आगे बढ़कर कहा कि सपना देखने वाले बर्बाद हो जाया करते है। मोदी के इस बयान पर चुटकी लेते हुए दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया और लिखा कि मोदी कहते हैं कि पीएम बनने का सपना देखने वाले हो जाते हैं बर्बाद। क्या वे सदा से पीएम इन वेटिंग आडवाणी से सीख ले रहे हैं।

मोदी की समझदार बताते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि मोदी अपना भविष्य जानते हैं। गुजरात में एक कहावत है ना... लेबा गया हवेली खो दियो अहमदाबाद। ऐसा लगता है कि मोदी समझदार हो गये हैं।

मोदी पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि मोदीकहते है कि पीएम का सपना देखने वाले बर्बाद हो जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में ये सपना देखने वालों में सबसे आगे कोई रहा है तो वो आडवाणी जी हैं। अगर उन्होंने आडवाणी जी से सीख ली है तो उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+