परिक्रमा यात्रा के बाद हिन्दू धर्म संसद और महापंचायतों पर प्रतिबंद्ध
लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद की अयोध्या में 84 कोसी यात्रा पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए रोक के बाद उठे बवाल को सबने देखा है। अब एकबार फिर से अब बार फिर से राज्य सरकार ने सहारनपुर जिले के देवबंद में हिंदू धर्म संसद और मुजफ्फरनगर जिले के मंदौड़ में बैठायी जा रही महापंचायत पर रोक लगा दी है।
सांप्रदायिका का नाम देकर सरकार ने इन धर्म संसद और महापंचायत पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने दलील दी है कि इन आयोजनों से जिले का माहौल खराब हो सकता है। इन दोनों आयोजनों पर सरकार ने एक तरफ जहां रोक लगा दी है वहीं दूसरी ओर आयोजनकर्ता कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अडिग नजर आ रहे हैं।

पुलिस प्रसाशन और हिन्दू धर्म रक्षकों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो ई है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए सूबे के पुलिस महानिदेशक देवराज नागर खुद मुजफ्फरनगर में डेरा डाले हुए हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं।
नागर ने कहा है कि सूबे का माहौल बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। हिंदू धर्म संसद में हिस्सा लेने आ रहे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्टीय महामंत्री अशोक सिंघल को देर रात राज्य के गाजियाबाद में ही प्रशासन ने यूपी गेट पर रोक लिया। उनका काफिला दिल्ली से देवबंद जाने के लिए निकला था।
अशोक सिंघल ने कहा कि हिंदू संगठनों पर दंगाई होने के गम्भीर आरोप लगाए जा रहे हैं और हिंदू समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। इधर, मुजफ्फरनगर जिले के मंदौड़ में आयोजित महापंचायत में भारी भीड़ आने की सम्भावना को देखते हुए प्रशासन ने चारों तरफ नाकेबंदी कर रखी है और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उल्लेखनीय है कि महापंचायत के आयोजन का जिम्मा भारतीय किसान यूनियन ने उठाया हुआ है। महापंचायत में बहु-बेटियों का सम्मान बचाने के मुद्दे पर चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications