स्टूडेंट्स अब नहीं कर सकेंगे लड़कियों संग वेलेंटाइन डे पार्टी
मुंबई। महाराष्ट्र में छात्र अब वेलेंटाइन डे और फ्रेंडशिप डे नहीं मना पाएंगे। सरकार ने कॉलेज और युनिवर्सिटी में छात्रों के वेंलेनटाइन डे और फ्रेंडशिप डे जैसे अवसरों को मनाने पर बैन लगा दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने एक फरमान जारी करके सभी विश्वविधालयों को कहा है कि वे सभी छात्रों को वेलेंटाइन-डे, फ्रेंडशिप डे, शराब पार्टी और रेव पार्टी करने से रोके। महाराष्ट्र सरकार ने इन पार्टियों को रोके जाने के पीछे दलील ली है कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी में लड़कियों के साथ की जाने वाली ऐसी पार्टियां करने से ना केवल सामाजिक माहौल बिगड़ता है बल्की लॉ एंड ऑर्डर की समस्या भी पैदा होती है।
राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर कहा है कि छात्र और छात्राएं अपने कॉलेज लाइफ के दौरान फ्रेंडशिप डे, वेलेंटाइन डे और इसके साथ ही रेव और शराब पार्टियों का आयोजन करते हैं जिसमें लड़कियां भी शामिल होती हैं। ऐसी पार्टियां ना केवल सामाजिक और कानून का माहौल बिगाड़ती है ब्लकि लड़कियों की सुरक्षा के लिहाज से भी ये सही नहीं है। इन पार्टियों से समाज में अराजकता को बढ़ावा मिलता है।

सरकार के आदेश के बाद ही मुंबई युनिवर्सिटी ने इस पर पहल की है। युनिवर्सिटी ने उससे मान्यता प्राप्त सभी कॉलेजों को एक सर्कुलर जारी करके आदेश दिया है कि वे ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए कदम उठाएं। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को आदेश दिया है कि वो अपने छात्रों को इन पार्टियों के होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक करें। महाराष्ट्र सरकार के साथ-साथ यूजीसी ने भी एक सर्कुलर जारी करके देशभर की विश्वविधालयों को आदेश दिया था कि वे अपने यहां पर नशीली दवा और मादक पदार्थ राष्ट्रीय नीति लागू करें।












Click it and Unblock the Notifications