Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भटकल का खुलासा, देश में आईएम के 40 आतंकी मौजूद

नई दिल्‍ली। भारत नेपाल सीमा से गिरफ्तार किये गये आतंकी यासीन भटकल ने खुलासा किया है कि भारत में इस समय 30-40 इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी मौजूद हैं जो कि अपने मकसद में लगे हुए हैं। भटकल ने पूछताछ में बताया कि इनमें से 9 तो महाराष्‍ट्र के ग्रामीण इलाकों में फैले हुए हैं जो कि आईएसआई के इशारे पर अपने काम को अंजाम देने के लिए तैयार हैं।

उसने बताया कि आईएम के जत्‍थे अमेरिका में हुए 9/11 के हमले की तर्ज पर भारत में भी तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। आईएम के आतंकियों की योजना दिल्‍ली, मुंबई नहीं बल्कि छोटे हवाई अड्डों से विमानों को अगवा कर हमलों को अंजाम देना है। जिसके लिए उसके साथियों ने कई हवाई अड्डों की रेकी भी की थी।

Yasin Bhatkal

आईएसआई के लिए काम करता है आईएम

भटकल का कहना है कि दूरदराज के क्षेत्रों के नौजवानों को बरगलाकर आईएम में शामिल किया जाता है, जिसके बाद उन्‍हें ट्रेनिंग के लिए पाकिस्‍तान भेजा जाता है। जहां उन्‍हें ट्रेनिंग दी जाती है और फिर मकसद में कामयाब होने के लिए भारत भेजा जाता है। उसका कहना है कि आईएम, आईएसआई के लिए काम करता है। इसके अलावा उसने कबूल किया है कि इस साल फरवरी में हुए बम धमाके पाकिस्‍तान में बैठे आईएसआई के अधिक‍ारियों के इशारे पर ही किये गये थे।

यासीन भटकल ने बताया कि आईएम को भारत में धमाके कराने के लिए हवाला के जरिये धन भेजा जाता है।

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में यासीन का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा यही था कि आईएम के निशाने पर गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी और लाल कृष्‍ण आडवाणी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+