पीएम बनना नहीं गुजरात के लिए काम करना मेरा लक्ष्‍य: नरेंद्र मोदी

गांधी नगर। एनडीए की तरफ से भारत के भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखे जा रहे गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 'मैं प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं देखता हूं। मैं कुछ करने का सपना देखता हूं और गुजरात की जनता ने मुझे 2017 तक का काम दे रखा है। मोदी गांधी नगर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा कि ऐसे सपने देखने वाले बर्बाद हो जाते हैं और सच पूछिए तो मुझे ऐसे सपने देखने ही नहीं चाहिए।

मोदी ने यह बयान उस समय दिया जब उन्‍हें चार राज्‍यों के विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार के रूप में घोषित करने की मांग की जा रही है, वहीं कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि उन्‍हें औपचारिक रूप से इस पद का उम्‍मीदवार घोषित कर दिया जाए। गौर हो कि पिछले दिनों पार्टी अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने भी ऐसी ही इच्‍छा जतायी थी।

Narendra Modi dont want to be PM

इस मामले पर पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मोदी और आडवाणी की पीएम पद की दावेदारी पर पार्टी नेताओं में अलग अलग राय है। सुषमा स्‍वराज और मुरली मनोहर जोशी इस पद के लिए आडवाणी का समर्थन करते हैं, जबकि कार्यकर्ता मोदी को इसके लिए उचित मान रहे हैं।

जब की पार्टी से जुड़े और मोदी के हितैषी ये मानते हैं कि लाल कृष्‍ण आडवाणी प्रधानमंत्री पद के लिए खुद ही मोदी के नाम की घोषणा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+