हैदराबाद को संघ शासित क्षेत्र बनाने को लेकर रेड्डी ने दिग्‍गी से मुलाकात

नई दिल्ली/हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह से राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की। इस बीच ऐसी अटकलें हैं कि हैदराबाद को संघ शासित क्षेत्र बनाने की मांग पर केंद्र सरकार विचार कर रही है। मंगलवार रात रेड्डी ने एके एंटनी समिति के सामने अपना रुख पेश किया था। माना जा रहा है कि रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी के आंध्र प्रदेश मामलों के प्रभारी सिंह को आंध्र प्रदेश के विभाजन के फैसले के सीमांध्र क्षेत्र में हो रहे विरोध से अवगत कराया है।

कांग्रेस कार्य समिति के 30 जुलाई के फैसले के बाद सीमांध्र के मुद्दे से निपटने के लिए एंटनी की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय समिति के बुलावे पर मुख्यमंत्री मंगलवार शाम नई दिल्ली पहुंचे थे। विभाजन के खिलाफ खुले तौर पर अपना मत जाहिर करने वाले रेड्डी ने दिग्विजय को सूचित किया कि सीमांध्र के मंत्री अपने इस्तीफों को स्वीकार करने पर जोर दे रहे हैं। बैठक के बाद दिग्विजय ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी को दो बार विजयी बनाने वाले मतदाताओं के हित कांग्रेस नेतृत्व के मन में सबसे ऊपर है।

Andhra CM meets Digvijaya Singh

मुख्यमंत्री की समिति के साथ बैठक के बाद सीमांध्र के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने एक पॉवर पॉइंट प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि यदि विभाजन अपरिहार्य है तो हैदराबाद को संघ क्षेत्र या दोनों राज्यों की स्थाई राजधानी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने समिति का ध्यान, हैदराबाद में रह रहे सीमांध्र के लोगों और नदी जल तथा राजस्व बंटवारे जैसी समस्याओं की ओर भी खींचा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+